Pravasi Bharatiya Sammelan : प्रवासी मेहमानों को परोसा जाएगा मालवा का जायका, तोहफे में दी जाएगी ये चीज

Pravasi Bharatiya Sammelan

Pravasi Bharatiya Sammelan : जनवरी 2023 में इंदौर शहर में प्रवासी भारतीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे में विदेशों में रह रहे भारतीय प्रवासी सम्मेलन में शामिल होने के लिए इंदौर आने वाले हैं। उनके आतिथ्य को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली है। प्रवासी भारतीयों को घरों में ठहराने के लिए भी प्रशासन पूरी तैयारी कर चुका है। साथ ही होटलों की भी बुकिंग पहले से की जा चुकी है। साथ ही मेहमानों के आतिथ्य में उन्हें खाने में क्या क्या दिया जाएगा इसकी लिस्ट भी बना कर तैयार की जा चुकी हैं।

जानकारी के मुताबिक, दो प्रवासियों को माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष राजेश मूंगड़ के घर ठहराया जाएगा। ये मारीशस आने वाले है जो राजेश मूंगड़ के घर पर होम स्टे करेंगे। इन्हें उपहार में डिजिटल गीत माला भेंट में दी जाएगी। खास बात ये है कि इस डिजिटल गीत माला में 14 भाषाओं में गीता के शॉल और भजन आरती रहेगी जिसे सुना जा सकेगा। इसके अलावा अभी तक दूसरे कौनसे परिवार है जिनके घर मेहमानों को ठहराया जाएगा उसकी सूचि सामने नहीं आई है।

राजेश मूंगड़ का कहना है कि –

उनके घर ठहरने आने वाले दोनों परिवारों को वह नहीं जानते है लेकिन उनके आतिथ्य के स्वागत के लिए घर में रंगोली बनाई जाएगी। साथ ही उनके लिए अलग अलग कमरे तैयार किए जा रहे हैं। कमरों में सभी तरह की सुविधा उपलब्ध रहेगी। नए सिरे से घर की सजावट की जा रही है। गर्म ठंडे दोनों पानी की सुविधा उनके लिए दी जाएगी। स्वास्थ्य सुविधा के लिए भी यहां डॉक्टर मौजूद रहेंगे।

परोसी जाएगी अंजीर की मिठाई – 

वहीं उनकी पत्नी ने बताया है कि मेहमानों को खाने में वह सब चीजें खिलाई जाएगी जो उन्हें पसंद है। साथ ही मालवा का जायका भी उनकी थाल में परोसा जाएगा। घर में बनाई गई अंजीर की मिठाई भी उन्हें खिलाई जाएगी। साथ ही मक्के की बाटी का भी वह जायका ले सकेंगे। वहीं मूंगड़ जी ने बताया है कि मेहमानों को सैर करवाने की भी व्यवस्था की जा रही है। गाड़ी के साथ ड्राइवर की भी व्यवस्था रहेगी। मेहमानों को ओंकारेश्वर और महाकालेश्वर धाम के साथ कई जगहों पर सैर करवाई जाएगी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews