सीएम शिवराज का दावा, “भाजपा फिर शानदार बहुमत प्राप्त करने जा रही है”, सिंधिया बोले, अब केवल 48 घंटे का इंतजार शेष

MP Election 2023, Gwalior News

MP Election 2023, Gwalior News : मध्य प्रदेश में नई सरकार कौन बनाएगा ये दो दिन बाद 3 दिसंबर को स्पष्ट हो जायेगा लेकिन उससे पहले ही दावों का दौर जारी है, आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ग्वालियर आये उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अगवानी ग्वालियर एयरपोर्ट पर की, शिवराज ने दावा किया कि मप्र में भाजपा फिर शानदार बहुमत प्राप्त करने जा रही है, ग्वालियर पहुंचे केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने भी भाजपा की सरकार बनने का दावा करते हुए कहा कि अब केवल 48 घंटे का इन्तजार शेष बचा है।

ग्वालियर पहुंचे शिवराज बोले – जनता का प्यार और आशीर्वाद हमें मिला है

मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में भाजपा आगे बढ़ रही है, मोदी जी जन जन के मन में है उनका स्नेह सदैव एमपी को मिलता रहा है, डबल इंजन की सरकार ने मध्य प्रदेश में प्रगति और विकास किया है, शिवराज ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह की अचूक रणनीति, नड्डा जी का मार्गदर्शन, कार्यकर्ताओं का अनथक परिश्रम, जनता का प्यार और आशीर्वाद हमें मिला है।

एमपी का मुख्यमंत्री कौन होगा? इस सवाल को टाल गए शिवराज 

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद की पीएम आवास, पीएम सम्मान निधि जैसी योजनायें, प्रदेश सरकार की लाडली बहना, लाडली लक्ष्मी योजना ने महिला सशक्तिकरण से बहनों के मन में भाजपा का अलग स्थान बनाया, इस सभी योजनाओं को सही तरीके से नीचे पहुँचाने का परिणाम है कि भाजपा फिर शानदार बहुमत प्राप्त करने जा रही है, क्या शिवराजसिंह चौहान सीएम बनेंगे? इस सवाल को टालते हुए शिवराज ने भाजपा जिंदाबाद का नारा लगाया और आगे बढ़ गए, उनके साथ गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह, ग्वालियर जिला अध्यक्ष अभय चौधरी और प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल भी थे।

[dgv_vimeo_video id=”890201901″]

सिंधिया ने किया सरकार बनाने का दावा, बोले- अब केवल 48 घंटे बाकी  

एयरपोर्ट पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी दिल्ली से ग्वालियर पहुंचे, मीडिया से चंद सेकंड की बात में सिंधिया ने दावा किया कि मध्य प्रदेश में भाजप अकी सरकार बनने जा रही है हमें जनता का प्यार और आशीर्वाद मिला है, अब 48 घंटे का इंतजार बाकी है।

[dgv_vimeo_video id=”890201582″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews