Lokayukta Action : कर्मचारी राज्य बीमा निगम का क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Lokayukta Action : कर्मचारी राज्य बीमा निगम का क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Gwalior Lokayukta Police Action : रिश्वत लेने वाले कर्मचारियों अधिकारियों के खिलाफ हो रहे लगातार एक्शन के बावजूद वे बेख़ौफ़ रिश्वत ले रहे हैं और पकडे भी जा रहे हैं , ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस ने आज शुक्रवार को एक रिश्वतखोर क्लर्क को रिश्वत की राशि के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नौगजा रोड शिंदे की छावनी निवासी सपना पाल ने लोकायुक्त एसपी कार्यालय में एक शिकायती आवेदन दिया था जिसमें उन्होंने कर्मचारी राज्य बीमा निगम के क्लर्क पर रिश्वत मांगे जाने की शिकायत थी।

वेतन निकालने के बदले मांगी रिश्वत  

आवेदक सपना पाल ने बताया वो बिजली कम्पनी में संविदा कर्मचारी है, उनका मातृत्व अवकाश के दौरान रुका हुआ वेतन 50,000/- रुपये का भुगतान करने के बदले कार्यालय में पदस्थ  उच्च श्रेणी लिपिक शुभम गुप्ता उनसे 5000/- रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं। आवेदन की जाँच के बाद लोकायुक्त ने रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि के बाद ट्रेप की प्लानिंग की।

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा 

क्लर्क ने आवेदक सपना पाल को आज अपने कार्यालय में रिश्वत की राशि के साथ बुलाया, सपना पाल ने जैसे ही क्लर्क शुभम गुप्ता को रिश्वत की राशि 5000/- रुपये दी , वहां पहले से तैनात ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस की टीम ने इशारा मिलते ही उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।

आरोपी के हाथ धुलवाए तो गुलाबी हो गए 

लोकायुक्त की टीम  क्लर्क शुभम गुप्ता के हाथ धुलवाए जो नोट पर लगे पावडर से गुलाबी हो गए , लोकायुक्त ने फिर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी क्लर्क शुभम गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया।

[dgv_vimeo_video id=”801874288″]

[dgv_vimeo_video id=”801877005″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews