कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी का सिंधिया पर हमला, बोले- हमारे यहाँ काला कौवा अपशगुन होता है, अब समझ ले भाजपा हाल

MP Election 2023, Gwalior News

MP Election 2023 : मप्र में विधानसभा चुनाव प्रचार रफ़्तार पकड़ चुका है, इस बार इसमें फ़िल्मी संवाद, फ़िल्मी जोड़ी और फ़िल्मी गाने भी छाए हुए हैं, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दो दिन पहले एक चुनावी सभा में फिल्म बॉबी का गाना झूठ बोले कौवा काटे का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा था, सिंधिया के बयान के बाद पलटवार करते हुए अब कांग्रेस हमलावर है और सिंधिया को जवाब दे रही है, राज्य सभा में उप नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि हमारे यहाँ तो काला कौवा अपशगुन माना जाता है, हमारे साथ थे तो हम हार गए अब भाजपा समझ ले उसका क्या हाल होने वाला है।

म्प रके चुनावों में पहले फिल्म शोले की जोड़ी जय वीरू का जिक्र हुआ फिर फिल्म मेरे अपने के श्याम और छेनू की जोड़ी सामने आई, टाइगर तो पिछले चुनाव से ही चर्चा में है अब काले कौवे की एंट्री भी हो गई है, दरअसल केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी जिल एकी पोहरी विधानसभा में पार्टी प्रत्याशी के वोट मांगते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा।

सिंधिया ने कांग्रेस पर साधा था निशाना, खुद को कहा था काला कौवा 

सिंधिया ने कांग्रस पर झूठ बोलने और जनता को भ्रमित करने के आरोप लगाये उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने किसान कर्ज माफ़ी के झूठे सर्टिफिकेट बनवाये और मुझसे भी बंटवा दिए, इसी क्रम में उन्होंने फिल्म बॉबी का मशहूर गेट “झूठ बोले कौवा काटे, काले कौवे से डरियो” का जिक्र करते हुए खुद को कांग्रेस के लिए काला कौवा कह दिया।

हमारे यहाँ काला कौवा अपशगुन होता है : कांग्रेस सांसद 

सिंधिया ने जैसे ही खुद को काला कौवा कहा कांग्रेस फिर कहाँ चुप बैठने वाली थी, ग्वालियर पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राज्य  सभा में उप नेता प्रमोद तिवारी ने जवाब दिया, मीडिया के सवाल पर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि हमारे यहाँ तो काले कौवे को अपशगुन मानते हैं, घर की मुंडेर पर बैठ जाये तो लगता है कुछ अपशगुन होने वाला है।

प्रमोद तिवारी का तंज, पहले हमारे साथ थे तो हम हारे अब सिंधिया भाजपा के साथ 

अब सिंधिया जी खुद को ही काला कौवा कह रहे हैं समझिये हमारे साथ थे तो हम दो बार लोकसभा चुनाव हारे , अब वे भाजपा के साथ हैं उनका ये हुनर उनके काम आये और अबकी बार भाजपा हार जाए, प्रमोद तिवारी ने कहा कि सिंधिया को अब श्राद्ध भी याद आ रहे हैं एक दो भाषण में तेरहवीं भी याद आएगी, हो सकता है है वे शिवराज सिंह चौहान की तेरहवी ..राजनीतिक तेरहवी करके ही जाएँ।

सांसद प्रमोद तिवारी का दावा, पांचों राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनेगी  

पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनावों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि चार राज्यों का मेरा अनुभव है , छत्तीसगढ़ में दो तिहाई बहुमत के साथ हम सरकार बना रहे है , थोडा इसी के आसपास मध्य प्रदेश में, राजस्थान में बहुमत के साथ और तेलंगाना में भाजपा शून्य पर चली जाये ये संभव है, यहाँ हम स्पष्ट सरकार बना रहे हैं , मिजोरम में हम हो सकता है मिली जुली सरकार बनायें, पांचों राज्य में भाजपा चुनाव हारेगी और कांग्रेस सरकार बनाएगी ।

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews