जन्माष्टमी पर शिवराज सरकार का बड़ा फैसला, बंदियों की एक माह की सजा माफ, नरोत्तम मिश्रा ने की घोषणा

जन्माष्टमी पर शिवराज सरकार का बड़ा फैसला, बंदियों की एक माह की सजा माफ, नरोत्तम मिश्रा ने की घोषणा

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। जन्माष्टमी (Janmashtami 2022) के विशेष अवसर पर मध्य प्रदेश के गृह एवं जेल मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा (Home and Jail Minister Dr. Narottam Mishra) ने बड़ी घोषणा करते हुए मध्य प्रदेश की जेलों में बंद बंदियों की एक माह की सजा माफ़ करने की घोषणा की है। डॉ नरोत्तम मिश्रा ग्वालियर सेन्ट्रल जेल में जन्माष्टमी मनाने पहुंचे थे। उन्होंने बंदियों से संवाद किया और ग्वालियर सेन्ट्रल जेल (Gwalior Central Jail) के लिए कई सुविधाओं की सौगात भी दी।

मध्य प्रदेश के गृह एवं जेल मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा आज जन्माष्टमी मौके पर एक दिवसीय दौरे पर ग्वालियर आए। इस  उन्होंने ग्वालियर सेन्ट्रल जेल पहुंचकर जन्माष्टमी (Shri Krishna Janmashtami) का पर्व मनाया। कान्हा के जन्मोत्सव पर जेल के अंदर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी हुआ। बंदियों ने कृष्ण से जुड़ी कहानियों की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। डॉ नरोत्तम मिश्रा में इस दौरान बंदियों से संवाद किया।

ये भी पढ़ें – जन्माष्टमी के नाम पर अखिलेश यादव समर्थकों का सड़कों पर हुड़दंग, पुलिस रही गायब

उन्होंने मध्य प्रदेश की जेलों में बंद बंदियों की एक महीने की सजा माफ़ करने की घोषणा की। डॉ मिश्रा ने जेल अधीक्षक को ग्वालियर सेन्ट्रल जेल के एम्बुलेंस मंगवाने और डबल स्टोरी बिल्डिंग बनवाने, कैंटीन की सुविधाएँ बेहतर करने के निर्देश भी दिए।

ये भी पढ़ें – MP : शिवराज सरकार की बड़ी तैयारी, जल्द लागू होंगे अधिनियम, ड्राफ्ट तैयार, कैबिनेट में होगा पेश, आमजन को मिलेगा लाभ

गृह एवं जेल मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि भगवान कृष्ण का जन्म जेल में हुआ, मेरी प्रार्थना है कि आपकी पीड़ा वो जल्दी दूर करें। मीडिया से बात करते हुए डॉ नरोत्तम मिश्रा में कहा कि मैं हर बार जेल में ही कृष्ण जन्माष्टमी मानाता हूँ, पिछली बार भोपाल में मनाई थी, अब ग्वालियर में मनाई है, जेल में कैदियों की एक माह की सजा माफ की है।

[dgv_vimeo_video id=”741034557″]

[dgv_vimeo_video id=”741040410″]

[dgv_vimeo_video id=”741037685″]

[dgv_vimeo_video id=”741037769″]

[dgv_vimeo_video id=”741037864″]

[dgv_vimeo_video id=”741037945″]

[dgv_vimeo_video id=”741038016″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews