
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा (Dr Narottam Mishra) ने बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि चूड़ी वाली घटना के बाद थाने का घेराव करने वाला अल्तमस असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी से जुड़ा है साथ ही इसके तार पाकिस्तान से भी जुड़े हैं। इसके सुबूत पुलिस को मिले हैं।
अपनी नियमित प्रेस ब्रीफिंग में गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने एक सवाल के जवाब में कहा कि अल्तमस के पास से पुलिस को आपत्तिजनक वीडियो ऑडियो मिले हैं जो प्रदेश की शांति भंग करने के लिए काफी थे। उन्होंने कहा कि अल्तमस धीरे धीरे इन वीडियो ऑडियो को जारी करने की प्लानिंग में था।
ये भी पढ़ें – MP News: प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना के मामले, सामने आया गृह मंत्री Narottam का बड़ा बयान
नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि अल्तमस के तार पाकिस्तान से भी जुड़े होने के सुबूत मिले हैं, उसके व्हाट्स एप, फेसबुक से इसके प्रमाण मिले हैं। पुलिस ने चूड़ी वाली घटना के बाद थाने का घेराव करने वाले मामले में चार लोग गिरफ्तार किये हैं उनसे पूछताछ जारी है।
ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना हुआ सस्ता, चांदी महंगी, जानिए आज का ताजा भाव
इंदौर में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश में शामिल और @asadowaisi की पार्टी से जुड़े आरोपी अल्तमस खान के तार पाकिस्तान से जुड़े होने के भी सबूत मिले हैं।
अल्तमस के पास से पुलिस को कई तरह की आपत्तिजनक सामग्री मिली हैं, जिससे प्रदेश की शांति व्यवस्था को खतरा था। pic.twitter.com/CqOfnr3Z22— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) August 30, 2021
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

