गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान, ओवैसी की पार्टी से जुड़े अल्तमस का कनेक्शन पाक से भी

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान, ओवैसी की पार्टी से जुड़े अल्तमस का कनेक्शन पाक से भी

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा (Dr Narottam Mishra) ने बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि चूड़ी वाली घटना के बाद थाने का घेराव करने वाला अल्तमस असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी से जुड़ा है साथ ही इसके तार पाकिस्तान से भी जुड़े हैं। इसके सुबूत पुलिस को मिले हैं।

अपनी नियमित प्रेस ब्रीफिंग में गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने एक सवाल के जवाब में कहा कि अल्तमस के पास से पुलिस को आपत्तिजनक वीडियो ऑडियो मिले हैं जो प्रदेश की शांति भंग करने के लिए काफी थे।  उन्होंने कहा कि अल्तमस धीरे धीरे इन वीडियो ऑडियो को जारी करने की प्लानिंग में था।

ये भी पढ़ें – MP News: प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना के मामले, सामने आया गृह मंत्री Narottam का बड़ा बयान

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि अल्तमस के तार पाकिस्तान से भी जुड़े होने के सुबूत मिले हैं, उसके व्हाट्स एप, फेसबुक से इसके प्रमाण मिले हैं। पुलिस ने चूड़ी वाली घटना के बाद थाने का घेराव करने वाले मामले में चार लोग गिरफ्तार किये हैं उनसे पूछताछ जारी है।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना हुआ सस्ता, चांदी महंगी, जानिए आज का ताजा भाव

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews