Home Minister tour: MP दौरे पर होंगे आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र

Home Minister tour: MP दौरे पर होंगे आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र

Home Minister tour: भाजपा के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह आज बीजेपी कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर जीत का मंत्र देने मध्यप्रदेश आ रहे है। जानकारी के मुताबिक वे रविवार को भोपाल, खजुराहो और ग्वालियर में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगें। जानकारी के अनुसार केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार दोपहर 12:05 बजे के करीब ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। उसके बाद वे एयरपोर्ट सीधे होटल आदित्याज की और प्रस्थान करेंगे। सूचना के मुताबिक अमित शाह आज दोपहर 12:20 बजे ग्वालियर और चंबल क्लस्टर प्रबंध समिति की बैठक में शामिल होंगे।

दोपहर 2.25 बजे खजुराहो जाएंगे:

वहीं करीब सवा घंटे चलने वाली इस बैठक के बाद गृहमंत्री अमित शाह दोपहर 2.25 बजे खजुराहो जाएंगे। जहां वे मेला ग्राउंड में बूथ समिति सम्मेलन में शामिल होंगे। यहां से अमित शाह शाम 5.00 बजे भोपाल जाएंगे। जानकारी के अनुसार भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह वृहद प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करेंगे। उसके बाद आज शाम ही अमित शाह दमन के लिए रवाना हो जाएंगे।

बैठक में 400 नेता व कार्यकर्ता शामिल होंगे:

दरअसल आज होने वाली इन बैठकों में 4 लोकसभा सीट से 400 नेता व कार्यकर्ता शामिल होंगे। जानकारी के मुताबिक ग्वालियर, मुरैना, भिंड, गुना-शिवपुरी लोकसभा क्षेत्रों के मंत्री, प्रबंध समिति, कोर समिति, सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, क्लस्टर प्रभारी, संगठन प्रभारी, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी अमित शाह द्वारा आयोजित की जा रही इस बैठक में शामिल होंगे। इसके साथ ही सूत्रों की माने तो इन बैठक में हर एक लोकसभा क्षेत्र से तकरीबन 100-100 पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद होंगे। जिनसे गृहमंत्री अमित शाह संवाद करेंगे और आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर जीत का मंत्र देंगे।

वहीं जानकारी के मुताबिक ग्वालियर में केंद्रीय गृहमंत्री करीब डेढ़ घंटे तक रुकेंगें। जिसके चलते पूरे ग्वालियर में सुरक्षा के कड़े इंतेज़ाम किए गए है। इस दौरान ग्वालियर को हाई सिक्योरिटी जोन में बदल दिया गया है। करीब 1500 जवान और अफसर सुरक्षा की कमान आज संभालेंगे।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews