Indore Crime : चाकू की नोक पर गुंडागर्दी, पैसे मांगने पर बस कंडक्टर को धमकाया, वीडियो वायरल

indore crime

Indore Crime : इंदौर शहर में अपराध के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी यह थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसे में कभी चोरी की घटना सामने आती है तो कभी किसी को धमकाने की। अभी हाल ही में एक धमकी देने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक बस कंडक्टर को चाकू दिखा कर धमकाया गया है। इस मामले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल, सड़कछाप गुंडे आजकल अपनी ज्यादा गुंडागर्दी दिखा रहे हैं। जिसकी वजह से आम जनता भी अब लोगों से डर कर रहने लग गई है। मंगलवार के दिन ही एक बस कंडक्टर को चाकू दिखा कर धमकाया गया। बात सिर्फ इतनी थी कि कंडक्टर ने युवक से सिटी बस का किराया मांग लिया। इतने में युवक को गुस्सा आया और उसने चाकू निकाल लिया। इतना ही नहीं कंडक्टर के साथ ड्राइवर को भी धमकी देने लग गया।

[dgv_vimeo_video id=”780965862″]

इस मामले का वीडियो बस में रिकॉर्ड हो गया। जिसकी रिकॉर्डिंग सामने आई है। ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में युवक चाकू लेकर ड्राइवर की तरफ जाता हुआ और धमकी देता हुआ नजर आ रहा है। ये मामला खजराना थाना क्षेत्र का है। इस मामले को लेकर थाने में अज्ञात युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी गई है। अब पुलिस वायरल वीडियो की मदद से युवक की तलाश में जुटी हुई है। जल्द ही इस मामले में युवक को पकड़ लिया जाएगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews