VIDEO VIRAL: Instagram के लिए दोस्त बना रहा था वीडियो, पीछे से आ गई ट्रेन और फिर

VIDEO VIRAL: Instagram के लिए दोस्त बना रहा था वीडियो, पीछे से आ गई ट्रेन और फिर

इटारसी, राहुल अग्रवाल। इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर वीडियो अपलोड करने की होड़ सी मची हुई है, ऐसे में युवा पीढ़ी अपनी जान की परवाह किए बगैर कभी कभी ऐसे कदम उठा लेती है, जिसकी कीमत उन्हें भारी कीमत चुकानी पड़ती है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले के इटारसी में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां इंस्टाग्राम के लिए VIDEO बनाने के जुनून में एक युवक की मौत हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल (Video Viral) हो रहा है, जिसमें युवक ट्रेन के सामने खड़े होकर वीडियो बनवा रहा है और पीछे से अचानक ट्रेन आ जाती है जो उसे अपनी ओर खींच लेती है।

यह भी पढ़े.. MP News: खरीफ उपार्जन से पहले किसानों के लिए बड़ी खबर, जारी हुए ये निर्देश

टिक टॉक के बाद से सोशल मीडिया पर तरह तरह के वीडियो अपलोड करने का क्रेज बढ़ता जा रहा है। कभी कभी वीडियो बनाने के चक्कर मे युवा ऐसे भी स्टंट कर देते है, जिसका खामियाजा उन्हें अपनी जान गंवा कर भुगतना पड़ता है। ताजा मामला होशंगाबाद जिले के इटारसी के पथरौटा थाने से सामने आया है, यहां सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम रील (Instagram Reel) के लिए वीडियो बनाने के चक्कर मे युवक की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई।

रविवार को पंजारा कला निवासी संजू पुत्र कृष्णकुमार चौरे अपनी दोस्त के साथ शरद देव रेलवे पुल नागपुर लाइन पर पटरी किनारे मौज मस्ती करने पहुंचा था। तभी दोस्त को फोन देकर ट्रेन के इंजन के बाजू में खड़े रहकर वीडियो बनाने लग गया, इसी दौरान पीछे से ट्रेन आ गई और युवक कुछ समझ पाता, इसके पहले ही ट्रेन ने उसे खींच लिया, दोस्त और परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। जिंदगी के बाद का यह मौत का खौफनाक VIDEO मोबाइल में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़े.. 4.50 लाख पेंशनर्स के लिए खुशखबरी, शिवराज सरकार जल्द बढ़ा सकती है 5% महंगाई राहत

पुलिस के मुताबिक, रविवार शाम संजू और उसका एक नाबालिग दोस्त बैतूल रोड पर शरददेव बाबा रेलवे पुलिया के पास गए थे, तभी संजू VIDEO खिंचाने के लिए रेलवे ट्रैक के किनारे खड़ा था। तभी ट्रैक पर ट्रेन आ गई और सिर में चोट लगने के चलते वह दूर जा गिरा।इसके बाद दोस्त और स्थानीय लोगों द्वारा उसे इटारसी सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही पीएम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

[dgv_vimeo_video id=”648500207″]

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews