
इंदौर, आकाश धोलपुरे। कुछ समय पहले इंदौर (Indore) के आजाद नगर थाना क्षेत्र में एक महिला की जलने से मौत हो गई थी लेकिन महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मामला हत्या का सामने आया है। दरअसल, आजाद नगर थाना क्षेत्र के आलोक नगर में ज्योति चौहान नामक महिला रहती थी जिसके पति का नाम विजय उर्फ विजेश नायक है। जानकारी के मुताबिक ज्योति विजय की दूसरी पत्नि है। वही उसकी पहली पत्नी राजगढ़ जिले पचौर में रहती है।
ये भी देखें- चाचा के साथ घूमकर आया डेढ़ साल का भतीजा जीप रिवर्स लेते समय पहिए के नीचे दबा, मौत
आजाद नगर थाना प्रभारी इंद्रेश त्रिपाठी के मुताबिक घटना कुछ दिन पहले की है जहां ज्योति चौहान नामक महिला की जलने से हुई मौत का मामला दर्ज किया गया था। लेकिन अब डॉक्टर द्वारा जो पोस्टमार्टम रिपोर्ट दी गई है उसमें साफ हो गया है कि महिला की मौत सिर पर लगी चोट के कारण हुई है। वहीं पुलिस को संदेह है कि ज्योति के पति विजय ने ही उसकी हत्या को अंजाम दिया है। लिहाजा, पुलिस ने धारा 302 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस के मुताबिक फैक्ट्री में काम करने वाली ज्योति चौहान का उसके पति विजय उर्फ विजेश नायक चौहान से अक्सर विवाद होता रहता था। जानकारी ये भी सामने आई है कि दो पत्नियां होने के वजह से विवाद बढ़ता जा रहा था और आशंका जताई जा रही है उसके पति ने ही उसे पहले मारा और फिर जला दिया हो। फिलहाल, इंदौर पुलिस ने प्रकरण दर्ज हत्या के संदेही आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है।
[dgv_vimeo_video id=”649382956″]
