
इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश का इंदौर शहर (Indore) जहां स्वच्छता में सबसे स्वच्छ शहर में गिना जाता है वहीं अब लगातार ट्रैफिक में भी नंबर वन बनने के लिए इंदौर ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम कई तरह के प्रयास कर रही है। इसके लिए कई नियम भी लागू किए गए है। लेकिन कुछ लोग अब भी इन नियमों का उल्लंघन कर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। साथ ही दुर्घटनाओं को भी दस्तक देते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया है।
बताया जा रहा है कि इंदौर के रिंग रोड पर एक डस्टर गाड़ी में डिक्की के अंदर 6 बच्चों को बिठाकर डिक्की का गेट खुला रखा गया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देख सकते है इंसान अपन कार को कितनी तेज रफ्तार से चला रहा है। वहीं कार के पीछे 6 बच्चे डिक्की में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। वहीं डिक्की का गेट भी खुला हुआ है। हालांकि सभी बच्चे सुरक्षित है लेकिन इस मजे के चलते कोई दुर्घटना भी हो सकती थी।
Must Read : Dancers Attacked : दो बाइक सवार ने महिला डांसर्स को गरम रॉड से पीटा, अश्लीलता फैलाने का लगाया आरोप
जानकारी के मुताबिक, कुछ देर तक ऐसे ही गाड़ी चलती रही लेकिन जब कार चलाने वाले व्यक्ति को पता चला कि कोई पीछे से वीडियो बना रहा है तो उसने कार धीरे करके पीछे कर ली और फिर अचानक गायब हो गया। अब इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद ट्रैफिक पुलिस भी हरकत में आ गई है। पुलिस लगातार इस कार चालक को ढूंढ रही है।
दरअसल, इंदौर में लगातार ट्रैफिक नियमों के बारे में वाहन चालकों को समझाइश दी जा रही है। लेकिन उसके बाद भी लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आते हैं। आपको बता दे, इस वीडियो के वायरल होने के बाद सिग्नल पर लगे सीसीटीवी कैमरा की मदद से कार चालक के बारे में पता लगाया जा रहा है। क्योंकि अगर अभी कार्यवाई नहीं की गई तो आने वाले समय में ऐसे ही और नए मामले सामने आ सकते हैं।
