महाकाल मंदिर में युवती ने बॉलीवुड गाने पर बनाई रील, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

महाकाल मंदिर में युवती ने बॉलीवुड गाने पर बनाई रील, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

उज्जैन, डेस्क रिपोर्ट। उज्जैन (Ujjain) के महाकालेश्वर मंदिर (Mahakaleshwar Mand TVir) में एक बार फिर बॉलीवुड गानों पर वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। लड़की द्वारा मंदिर परिसर में शूट की गई वीडियो के साथ बॉलीवुड सॉन्ग जोड़े जाने की वजह से बवाल खड़ा हो गया है। लड़की ने मंदिर परिसर में रील्स बनाई और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

एक लड़की श्री महाकालेश्वर को जल चढ़ाते हुए दिखाई दे रही है और दूसरी युवती ने मंदिर परिसर में फिल्मी गाने पर वीडियो बनाया है। दोनों ने ये रील्स इंस्टाग्राम पर शेयर की है। वीडियो सामने आने के बाद उनका जमकर विरोध किया जा रहा है। मंदिर के पुजारी महेश ने भी इस वीडियो को सनातन परंपरा के विरुद्ध बताते हुए अपमानजनक करार दिया है और युवतियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।

बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए इन वीडियो को अलग-अलग अकाउंट से अपलोड किया गया है। एक वीडियो में युवती गर्भगृह में जल चढ़ाते वक्त बॉलीवुड गाने पर रील बना रही है और दूसरी लड़की ओमकारेश्वर मंदिर परिसर के सामने गोल घूमते हुए वीडियो बना रही है।

Must Read- Mandi Bhav: इंदौर में अनाज और सब्जी का सटीक दाम, देखें 17 अक्टूबर 2022 का मंडी भाव

एक वीडियो में लाखों मिले कोई ना तुमसा मिला और गुजर ना जाए रातें गाना बज रहा है। वहीं दूसरे वीडियो में नगाड़े संग ढोल बाजे गाना बजाया जा रहा है। जिसके कारण यह वीडियो सभी की नजर में आ गए हैं और इनका जमकर विरोध किया जा रहा है

वीडियो वायरल होने के बाद मंदिर के पुजारी ने इस पर आपत्ति लेते हुए शिकायत दर्ज करवाई है। पुजारी कहना है कि इस तरह से बॉलीवुड सॉन्ग पर मंदिर परिसर में वीडियो बनाना सनातन परंपरा के हिसाब से बिल्कुल भी सही नहीं है। सोशल मीडिया पर लगातार ऐसे वीडियो देखने को मिल रहे हैं जिससे मंदिर की छवि धूमिल हो रही है।

वीडियो सामने आने के बाद हिंदू संगठन ने भी इसे आपत्तिजनक बताते हुए गलत ठहराया है। हिंदू संगठन के अंकित चौबे ने कहा कि महाकाल मंदिर करोड़ों भक्तों की आस्था का केंद्र है और इस जगह पर फिल्मी गानों पर अभद्र प्रदर्शन करना बिल्कुल भी शोभा नहीं देता है।

मामला सामने आने पर कलेक्टर आशीष सिंह ने वीडियो की जांच करवाने के बाद इस पर कार्रवाई करने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि महाकाल मंदिर कि अपनी मर्यादा है और यहां पर बॉलीवुड गानों पर रील्स बनाने की इजाजत किसी को भी नहीं मिलेगी। ये पहली बार नहीं है जब महाकाल मंदिर में इस तरह से फिल्मी गानों पर वीडियो बनाने की घटना हुई है इससे पहले भी यहां ऐसे मामले देखे जा चुके हैं जिन पर कड़ी कार्रवाई की गई थी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews