Indore: 7 साल की बच्ची का हुआ मर्डर, गुस्साए लोगों ने किया पथराव, तोड़ा आरोपित का घर

indore crime news

इंदौर, डेक्स रिपोर्ट। इंदौर शहर (Indore) से हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि इंदौर के आजाद नगर क्षेत्र में एक 7 साल की बच्ची का मर्डर कर दिया गया है। जिसके बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। इस सनसनीखेज हत्या के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं उसका पूरा मकान भी जमींदोज कर दिया गया है।

Must Read : Ira Khan ने बॉयफ्रेंड Nupur से की सगाई, सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

जानकारी के मुताबिक बच्चे का नाम माहेनूर है। उसकी मां की मौत 10 महीने पहले ही हुई थी आपको बता दें माहेनूर को उसके पास रहने वाले पड़ोसी नहीं चाकू से गोद दिया। इस दौरान बच्चे के हाथ की नस भी आरोपी ने काट दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई।

आरोपी का नाम सद्दाम है ऐसे में 7 साल की बच्ची का शव भी इस आरोपी के घर में ही पाया गया। यह घटना इंदौर के आजाद नगर में वाटर पंप के पास की है। अभी बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए अंबर अस्पताल ले जाया गया है। खुलासा होने के बाद आरोपी पर सख्त कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने उसके मकान को तोड़ दिया है। साथ ही इलाके के रहवासी ने भी आरोपी पर आक्रोश जताते हुए। उस पर पत्थरबाजी की वही डंडे भी बरसाए।

इस हादसे के बाद लोगों में काफी ज्यादा आक्रोश आ गया है। लोग सड़क पर उतर आए है। सभी कड़ी करवाई की मांग कर रहे हैं। आरोपी द्वारा ये कहा गया है कि वह अच्छी लगती थी, तो कभी कहता है कि मुझे नहीं पता की उसे क्यों मारा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews