Indore News : इंदौर निगम का नया नवाचार, स्क्रीन पर दिखाई देगी चोक सीवरेज लाइन

Indore News

Indore News

Indore News : मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लगातार नए-नए नवाचार किए जाते हैं। वहीं आधुनिक शहर का नगर निगम भी नवाचार में सबसे आगे है। हर बार अपने नवाचार और इनोवेशन से इंदौर का नाम रोशन करने में निगम सबसे आगे है। अभी हाल ही में एक और नया इनोवेशन किया गया है। जिसे तहत सीवरेज लाइन में चोक होने पर कैमरा लाइन के अंदर डाल कर लाइन के चोक होने की स्थिति स्क्रीन देखी जा सकेगी।

Indore News : नगर निगम आयुक्त ने देखा डेमो 

बताया जा रहा है कि नगर निगम आयुक्त हर्षिका सिंह आज निरिक्षण के दौरान हुई वर्कशॉप में इसका डेमो देखा। ये डेमो विभाग के प्रभारी मनीष पांडे द्वारा मैरियट होटल में दिया गया। इस नवाचार को लेकर वर्कशॉप प्रभारी पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि ये कांसेप्ट 3 आर पर बनाया गया है। दरअसल, इस कंसेप्ट पर बोरवेल में लगने वाले कैमरे को स्केटिंग पर लगाया जाकर स्क्रीन से कनेक्ट किया गया। ऐसे में इस कैमरा की मदद से चोक को देखा जा सकेगा।

खास बात ये है कि जो कैमरा लगाया जाएगा वो सीवरेज लाइन चोक होने पर प्रेशर मशीन के पाइप के साथ लाइन के अंदर चले जाएगा। उसके बाद अंदर की स्थिति को बाहर स्क्रीन पर देखा जा सकेगा। गौरतलब है कि इस कार्य के लिए इस्तेमाल किया गया कैमरा लगभग 4,50,000 रूपये में आता है। लेकिन निगम ने 3 आर के कंसेप्ट पर इस मॉडल को बना कर तैयार किया है। ऐसे में इसमें लगने वाले कैमरा की कीमत 35,000 लगी है। इस कैमरे को उपयोग अन्य कमरों से आसानी से किया जा सकेगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews