Indore Crime News: पैसे न मिलने पर खुद के ही घर में लगाई आग, माँ-बाप जान बचाकर भागे

fire

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर (indore) में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक सिरफिरे  युवक ने पैसे न मिलने पर रात में अपने ही घर में आग (fire) लगा दी। सो रहे माँ-बाप को जब भनक लगी तो आपनी जान बचाने हेतु वो दोनों घर से बाहर की ओर भाग गए। पड़ोसियों ने चीख- पुकार सुन कर फायर-ब्रिगेड (fire-brigade)  को फोन लगाया।

यह भी पढ़ें… Bhopal Crime News: दसवीं की छात्रा हुई छेड़छाड़ का शिकार, अश्लील कमेंट करता था मनचला

रिपोर्ट के मुताबिक ये मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के भवानी नगर का है। आरोपी का नाम मनोज बताया जा रहा है। खबर है कि मनोज रात में माता-पिता से पैसे मांग रहा है। माता -पिता ने पैसे देने में असमर्थता जताई तो सिरफिरे मनोज ने देर रात गुस्से में आकर घर में आग लगा दी। इस वारदात से अनजान मनोज के माता-पिता सो रहे थे, भनक लगते ही वे दोनों जान बचाने के लिए घर से बाहर भाग गए।

यह भी पढ़ें… VIDEO: मुरैना में दिनदहाड़े फायरिंग, मोबाईल कवर को लेकर आपस में भिड़े युवक

फरियादी सुभाष वर्मा ने पुलिस को बताया कि आरोपी बेटा मनोज अक्सर ही पैसे मांग कर उन्हें तंग करता है। रात में भी वो पैसे की मांग कर रहा था। पैसे न मिलने पर उसने घर में आग लगा दी जिससे किसी की जान को नुकसान तो नहीं पहुँचा लेकिन घर की सारी गृहस्थी का सामान जल कर खाक हो गया। पुलिस ने मनोज के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews