इंदौर की एक दरगाह पर असामाजिक तत्वों ने फेंका पेट्रोल बम, काजी ने पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

Indore Crime News

Indore Crime News : इंदौर शहर में अपराध के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। आए दिन शहर में किसी न किसी अपराध की अपराध की खबर सुनने को मिलती रहती है। अभी हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि इंदौर शहर में तीन दिन पहले मुकेरिपुरा मस्जिद और डीआरपी लाइन के पास मौजूद एक दरगाह पर असामाजिक तत्वों द्वारा पेट्रोल बम फेंका गया इतना ही नहीं शहर की फिजा बिगाड़ने की कोशिश भी की गई। इस घटना के बाद इंदौर शहर काजी सहित मुस्लिम समाज के कई लोग पुलिस कमिश्नर के पास ज्ञापन देने पहुंचे। यहां पुलिस कमिश्नर ने कहा कि जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Indore काजी ने पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

[dgv_vimeo_video id=”852282491″]

शहर काजी डॉक्टर ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि इंदौर को मन पसंद बताते हुए उन्होंने हाल ही में हुई घटनाओ को निंदनीय बताया। साथ ही पुलिस कमिश्नर के सामने अपनी बात रखते हुए कहा कि सीसीटीवी की फुटेज में जो व्यक्ति पेट्रोल बम फेंकते हुए दिखाई दे रहे हैं। उसमें कुछ युवतियां भी शामिल है। शहर का बढ़ता हुआ नाइट कल्चर का माहौल इसके लिए शायद तक जिम्मेदार है।

[dgv_vimeo_video id=”852282638″]

वहीं पुलिस कमिश्नर ने भी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही है। पुलिस कमिश्नर ने भी इस बात को मुस्लिम समाज के लोगों के सामने रखते हुए कहा कि वीडियो फुटेज में कुछ युवकों के साथ कुछ युवतियां भी शामिल है जो कि शहर की फिजा को बिगाड़ रही है, जिसको लेकर जल्द पुलिस कोई ठोस कार्रवाई करेगी।

[dgv_vimeo_video id=”852282933″]

जानकारी के मुताबिक, शहर काजी से मुलाकात के बाद पुलिस कमिश्नर का कहना था कि जल्द आरोपियों को चिह्नित कर गिरफ्तार करने के लिए तीन बड़ी टीमें लगाई गई है। पुलिस कमिश्नर ने ये भी कहा कि देशभर त्योहारों की शुरुआत हो रही है, जिसमें मिलादुन्नबी और राखी, जन्माष्टमी सहित दिवाली तक अब त्योहारों का ही मौका है। ऐसे में अगर सौहार्द्र का वातावरण ख़राब हुआ तो बात बिगड़ जाएगी। इसलिए जल्द से जल्द घटनकरित करने वालो को पकड़ा जाएगा।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews