Indore Crime News: नकली पिस्तौल दिखाकर कलेक्शन एजेंट से लूट करने वाले गिरफ्तार, आरोपियों में महिला भी शामिल

लूट

इंदौर, आकाश धौलपुरे। इंदौर पुलिस (indore police) को एक बड़ी सफलता मिली है। नकली पिस्तौल (fake pistol) दिखाकर कलेक्शन एजेंट (collection agent)से डेढ़ लाख रुपयों से भरा बैग लूटने वाली एक महिला सहित चार आरोपियों को खजराना थाना पुलिस ने गिरफ्तार (arrested) कर लिया है। आरोपियों से चाकू, बाइक और लूटे हुए 1 लाख 55 हजार रुपये भी बरामद कर लिए है। पुलिस आरोपियों से अन्य घटनाओं के संबंध में पूछताछ कर रही है। आरोपियों में एक महिला आरोपी रेहाना एजेंट के आने-जाने और रुपयों के बारे में जानकारी रखती थी। उसने ही रेकी कर घटना को अंजाम दिया है।

बता दें कि इंदौर में खजराना थाना क्षेत्र के आंचल नगर स्कीम नंबर-140 निवासी देवराज सेंधव से नकाबपोश तीन बदमाशों ने बुधवार रात उस वक्त डेढ़ लाख रुपये लूट लिए थे, जब वह साथी गोविंद के साथ रुपये लेकर राधे विहार कालोनी की तरफ जा रहा था। देवराज ने संघर्ष भी किया लेकिन आरोपियों ने जांघ में चाकू मार दिए। इसी दौरान एक बदमाश का मास्क देवराज ने पकड़ लिया। बाद में आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पुलिस ने फरियादी देवराज को संदेहियों की फोटो दिखाई तो एक आरोपी की शिनाख्त कर ली। गुरुवार रात पुलिस ने मामले में साहिल उर्फ बच्चा, फैजान उर्फ छोटू और बिट्टू काला को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें… MPPEB: इंदौर के बाद ग्वालियर में फूटा कृषि छात्रों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

वही लूट का षड्यंत्र रचने वाली आरोपियों की माँ रेहाना बी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। एसपी आशुतोष बागरी के मुताबिक देवराज स्पंदना स्पूर्ति फायनेंस कंपनी में कलेक्शन एजेंट का काम करता है। बुधवार को वह जल्ला कॉलोनी सदस्य शाइन बी और एक और जन से रुपयये लेकर राधे विहार कालोनी में जा रहा था। जैसे ही वह कोने पर पहुंचा बदमाशों उसे रोक लिया। नकली पिस्टल दिखाकर गोद में रखा रुपये से भरा बैग छीन लिया और चाकू मार कर फरार हो गए थे। फिलहाल, सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लूटी हुई राशि, पिस्टल, चाक़ू और बाइक बरामद कर ली है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews