इंदौर में होगा Event Planner League, रजिस्ट्रेशन प्रारंभ, जानें एंट्री फीस

Indore Event Planner League

Indore Event Planner League : मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में पहली बार इवेंट इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए क्रिकेट टूर्नामेंट रखा गया है। ये क्रिकेट टूर्नामेंट सितंबर में 1, 2 और 3 को आयोजित किया जाएगा। ये टूर्नामेंट हार्बर पे खेला जाएगा। इसको लेकर रजिस्ट्रेशन शुरू किए जा चुके हैं।

इसको लेकर लीग इवेंट के ऑर्गेनाइजर, जीतू गोयल और सैंडी चौधरी द्वारा बताया गया है कि इस मैच में प्रथम 16 टीमों का चयन किया जाएगा। इन 16 टीमों में से प्रथम, द्वितीय और तृतीय टीम को पुरस्कार वितरण किए जाएंगे। साथ ही बेस्ट बॉलर, बेस्ट बल्लेबाज, मैन आफ द मैच आदि अन्य पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

कार्यक्रम के पहले दिन कार्यक्रम का आगाज भव्य आतिशबाजी के साथ 16 टीमों की परेड की जाएगी। उसके बाद मैच की शुरुआत की जाएगी। इस टूर्नामेंट में दर्शकों के लिए भव्य एलइडी वॉल और सेल्फी बूथ भी प्लान किए गए हैं। जिससे आने वाले दर्शक मैच का आनंद ले सकें।

इतनी लगेगी Indore Event Planner League की इंट्री फीस

हर टीम की एंट्री फीस 10,000 रुपए रखी गई है। मैच में विजेताओं को 1 लाख रुपए के पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। साथ ही कई अन्य आकर्षक पुरस्कार भी विजेताओं को दिए जाएंगे।

इंदौर से मंगल राजपूत की रिपोर्ट 

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews