इंदौर के 56 दुकान का मॉडल अपनाएगी देश की दूसरी Smart Cities, बना आकर्षण का केंद्र

Indore 56 dukan, chappan dukan indore

Indore 56 Dukan : मध्यप्रदेश का इंदौर शहर फूड हब के नाम से मशहूर है। देश ही नहीं विदेशों तक यहां के प्रसिद्ध व्यंजन फेमस है। दूर-दूर से लोग इंदौर के व्यंजनों का स्वाद चखने के लिए आते हैं। सबसे ज्यादा लोग छप्पन दुकान का रुख करते हैं। इंदौर का छप्पन दुकान एक ऐसा मॉडल है जो सभी को बेहद पसंद आता है। आज हुए स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव में भी इस मॉडल की तारीफ की गई।

देश की सारी स्मार्ट सिटी अपनाएगी 56 Dukan का मॉडल

इंदौर आए सभी मेहमान भले ही वह देश के हो या विदेश के या फिर कोई अभिनेता ही क्यों न हो सभी 56 दुकान जरूर जाते हैं। ये जगह सभी के दिल में जगह बना लेती है। यहां का नजारा और मिलने वाले स्वादिष्ट व्यंजन के लोग दीवाने हैं। हाल ही में इससे जुड़ी एक जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि इंदौर के 56 दुकान मॉडल की तर्ज पर अब देश की दूसरी स्मार्ट सिटी भी इसे अपनाने वाली है।

दूसरी स्मार्ट सिटी में भी 56 जैसा स्ट्रीट बना कर तैयार करेगी। दरअसल, 56 की खासियत ये है कि यहां एक ही जगह पर हर तरह के व्यंजन, शॉपिंग का सामान और फैमिली या पार्टनर के साथ एन्जॉय करने का माहौल मिल जाता है। वहीं शासन को टैक्स के रूप में राजस्व भी हासिल होता है। इस मॉडल से दूसरी स्मार्ट सिटी के महापौर और प्रतिनिधि बेहद प्रसन्न है।

गौरतलब है कि इंदौर के ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव में सभी सिटी की प्रदर्शनी लगाई गई थी जिसमें इंदौर के छप्पन दुकान स्ट्रीट फूड मॉडल भी शामिल है। सभी मॉडल में से इसकी चर्चा सबसे ज्यादा की जा रही है। ये सभी के आकर्षण का केंद्र बना है। इंदौर आए 100 स्मार्ट सिटी के महापौर, सीईओ और अन्य विशेषज्ञों ने डमी स्मार्ट स्ट्रीट को पसंद किया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews