Indore Metro: इंदौरवासियों को जल्द मिलेगी मेट्रो की सौगात, अनलोड किया गया चौथा कोच सेट

metro

Indore Metro: इंदौर मेट्रो परियोजना के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बुधवार को चौथे कोच सेट को गांधीनगर स्थित मेट्रो डिपो में अनलोड किया गया। ट्राले से उतारे गए तीनों कोच को विशेष क्रेन की मदद से पटरियों पर रखा गया और निरीक्षक यार्ड में ले जाया गया।

इसके साथ ही मेट्रो डिपो में अब चार कोच सेट मौजूद है। इससे पहले तीन अन्य कोच सेट इंदौर पहुंचे थे। इन सभी कोच सेट का निरीक्षण और परीक्षण किया जा रहा है। इन तीनों कोच को परिसर में बने 90 मीटर के टेस्टिंग ट्रैक पर जांचा जा रहा है। आपको बता दें, इंदौर में मेट्रो संचालन के दौरान कम से कम 25 सेट का उपयोग होने वाला है।

अधिकारियों के अनुसार मेट्रो का ट्रायल रन जल्द ही शुरू हो जाएगा। इसके लिए ट्रैक और आने उपकरणों का निरीक्षण किया जा रहा है। अब तक गांधीनगर डिपो में चार सेट पहुंच चुके हैं और इस माह के अंत तक एक और कोच आने की संभावना जताई जा रही है।

एडीबी ने 1600 करोड रुपए ऋण की स्वीकृति इंदौर मेट्रो परियोजना के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह ऋण परियोजना को पूरा करने में मदद करेगा और शहर वासियों को आधुनिक और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव प्रदान करेगा। आपको बता दें, मेट्रो के अंडरग्राउंड हिस्से में रीगल तिराहे से एयरपोर्ट तक 8.8 किलोमीटर हिंदी में पास स्टेशन बनाए जाने हैं। एशियन डेवलपमेंट बैंक से 1600 करोड रुपए ऋण की स्वीकृति मिलने के बाद, अंडरग्राउंड हिस्से में मेट्रो प्रबंधन द्वारा निर्माण के लिए टेंडर भी जारी कर दिए गए हैं।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews