
Indore Crime News : मध्य प्रदेश के आर्थिक राजधानी इंदौर शहर में लगातार अपराध, चोरी-चकारी और लूट के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। आए दिन इन मामलों की खबरें सुनने को मिलती रहती है। अभी हाल ही में एक बड़ी खबर इंदौर के चंदन नगर क्षेत्र के पास से आई है। जहां एटीएम तोड़ने की कोशिश कुछ बदमाशों द्वारा की गई। लेकिन उनकी कोशिशें नाकाम रही।
ये है पूरा मामला
बताया जा रहा है कि सिरपुर तालाब के सरकारी स्कूल के पास मौजूद इंडिया वन बैंक के एटीएम में कुछ बदमाशों द्वारा तोड़फोड़ करने की कोशिश की गई। लेकिन उन बदमाशों की कोशिश नाकाम रही। पुलिस को एटीएम तोड़ने की जानकारी मिलते ही वह मौके पर पहुंची, लेकिन इतने में बदमाश वहां से फरार हो गए।
जानकारी के मुताबिक, कुछ अज्ञात लुटेरों द्वारा चोरी की नीयत से एटीएम में तोड़फोड़ करने की कोशिश की गई। इस कोशिश के लिए बदमाश अपने साथ छेनी, हथोड़ा और अन्य औजार लेकर एटीएम पर पहुंचे थे। इतने में ही पुलिस को इसकी खबर मुखबधिर द्वारा मिली। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो देख बदमाश मौके से फरार हो गए।
लेकिन वह अपने औजार और छेनी, हथोड़े मौके पर ही छोड़ गए। अभी पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं बदमाशों की तलाश की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज भी कंगाल जा रहे हैं। इस मामले की जानकारी एडिशनल डीसीपी अभिनय विश्वकर्मा द्वारा दी गई है। पुलिस जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लेगी।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
