Indore News: इंदौर में कलेक्टर के आदेश के बाद खाद्य विभाग की टीम निकली सड़को पर, शहर की दूध डेयरी में चेक की जा रही फैट मशीनें

Indore News: इंदौर में कलेक्टर के आदेश के बाद खाद्य विभाग की टीम निकली सड़को पर, शहर की दूध डेयरी में चेक की जा रही फैट मशीनें

Indore News: मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में कलेक्टर आशीष सिंह ने शहर में दूध डेयरी पर फैट मशीन लगाने को लेकर निर्देश जारी किए है। जिसके बाद निर्देशों के आधार पर खाद्य विभाग की टीमें शहर में डेयरी में मशीने उपलब्ध है या नहीं इसकी जांच में जुट गई है।

इसी सिलसिले में शुक्रवार रात शहर की दूध डेयरियों पर जांच शुरू की गई। जिसके चलते खाद्य विभाग ने 17 डेयरियों की जांच की, वहीं इनमें से मात्र 8 ही डेयरियों में खाद्य विभाग की टीम को मशीनें मिली है। हालांकि अभी सिर्फ मशीन नहीं रखने वाले संचालकों को खाद्य विभाग की और से चेतावनी दी गई है।

छोटा बागडदा रोड स्थित डेयरियों की जाँच की गई :

दरअसल जानकारी के अनुसार इस दौरान शहर के छोटा बागडदा क्षेत्र में खाद्य विभाग की टीम ने जायजा किया और पाया की कई डेयरी में निर्देश के बाद भी मशीने नहीं लगाई गई है। जानकारी के मुताबिक टीम ने छोटा बागडदा रोड स्थित मुस्कान डेयरी एवं स्वीट्स, नंदवंश दूध दही भण्डार खातीवाला टैंक,जय श्री चरण श्याम दूध डेयरी, राजनंदनी डेयरी दूध दही भण्डार सुखदेव नगर, स्नेहल डेयरी माणिकबाग रोड, सांवरिया डेयरी एण्ड स्वीट्स सिरपुर,श्री अखण्ड भारत मिल्क एण्ड मिल्क फूड पिपल्याखाल, सुहाना डेयरी धार रोड, शक्ति डेयरी धार रोड, भेरू भवानी डेयरी धार रोड, मेहर डेयरी धार रोड, शिव शक्ति डेयरी धार रोड, श्री देव डेयरी जय श्री नगर, मधुरम डेयरी धार रोड, श्रीराम डेयरी धार रोड, मनमोहन डेयरी नगीन नगर, गणेश डेयरी धार रोड पर जांच की।

साथ ही इस दौरान खाद्य विभाग की टीम ने दूध एवं दूध से बने प्रॉडक्ट्स के 47 से अधिक सैंपल भी लिए हैं। वहीं इनकी जांच की जा रही है। इसकी रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्रवाई करने की बात भी कही गई है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews