
Indore News : देशभर में तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी और उनके साथियों के साथ राहुल गांधी की निंदा की जा रही है। बीजेपी द्वारा लगातार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। साथ ही भारतीय जनता पार्टी और अन्य लोगों के बयान भी सामने आने लग गए हैं। बताया जा रहा है कि महामहिम उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़जी की मिमिक्री करने पर कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी निशाने पर आ गए हैं। क्योंकि उन्होंने भारत उपराष्ट्रपति का अपमान नहीं देख का अपमान किया है।
इंदौर में TMC सांसद का किया गया पुतला दहन
[dgv_vimeo_video id=”896803327″]
INDIA गठबंधन के अमर्यादित व्यवहार से पूरी संसद की गरिमा भंग हुई है। जिसको लेकर बीजेपी के शहर अध्यक्ष गौरव रणदिवे द्वारा इंदौर के रीगल तीराहे पर INDIA गठबंधन के नेताओं का विरोध प्रदर्शन कर राहुल गांधी और सांसद कल्याण बनर्जी का सांकेतिक पुतला जलाया गया। साथ ही इनके खिलाफ कृत्य की निंदा करते हुए माफी मांगने की मांग की गई।
बड़ी संख्या में बीजेपी पदाधिकारी और कार्यकर्ता यहां मौजूद हुए है। प्रदर्शन के दौरान भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा। बीजेपी पदाधिकारी और कार्यकर्ता ने विरोध प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी हाय हाय, होश में आओ होश में आओ के नारे भी लगाए हैं।
[dgv_vimeo_video id=”896803466″]
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
