Indore News : केंद्र की योजना का लाभ उठाकर केंद्र पर ही कांग्रेस का डाक टिकट वार

Indore News : केंद्र की योजना का लाभ उठाकर केंद्र पर ही कांग्रेस का डाक टिकट वार

इंदौर, आकाश धोलपुरे। कोरोना की मार और ऊपर से बढ़ती महंगाई ने आम आदमी का जीना मुहाल कर रखा है ऐसे में कांग्रेस न सिर्फ सड़कों पर नजर आ रही है बल्कि रणनीतिक तौर पर भी कांग्रेस केंद्र और बीजेपी सरकार पर हमलावर है। इसी का ताजा उदाहरण सोमवार को इंदौर में देखने को मिला। जहां कांग्रेस भले ही केंद्र के विरोध के स्वरूप को प्रतीकात्मक बता रही है लेकिन कांग्रेस ने जो डाक टिकट जारी किए है उससे अब बीजेपी और सरकार में खलबली मचना लाजिमी है।

दरअसल, केंद्र सरकार द्वारा 2017 में MY STAMP योजना की शुरुआत की थी और इसी योजना के तहत इंदौर में कांग्रेस केंद्र के अधीन आने वाले डाक विभाग से महंगाई डायन, गैस मूल्यवृद्धि को लेकर डाक टिकट बनवाकर उन्हें जारी कर दिया है। इन डाक टिकट को बनाने का उद्देश्य महंगाई की खिलाफत करना है। कांग्रेस ने आम जनता से अपील की है कि महंगाई डायन और गैस सिलेंडर वाले डाक टिकट का इस्तेमाल कर वो अधिक से अधिक पत्र सरकार को भेजें ताकि सरकार की नींद खुल सके और वो बढ़ती महंगाई पर रोक लगाए।

ये भी पढ़ें – VIDEO: ऊर्जा मंत्री का अलग अंदाज, युवाओं संग बैडमिंटन में आजमाए दो दो हाथ

कांग्रेस के प्रदेश सचिव विवेक खंडेलवाल ने बताया कि 2014 के पहले बीजेपी को महंगाई डायन लगती थी लेकिन अब बीजेपी बढ़ती महंगाई को लेकर कुछ नहीं बोल रही है ऐसे में कांग्रेस ने केंद्र के अधीनस्थ डाक विभाग के जरिये महंगाई डायन और गैस सिलेंडर की मूल्यवृद्धि वाले डाक टिकट जारी किए है। उन्होंने बताया कांग्रेस न सिर्फ सड़क पर महंगाई के खिलाफ उतर रही है बल्कि अन्य माध्यमों के जरिये भी सरकार को ये संदेश पहुंचा रही है कि लोगों पर महंगाई की बेहताशा मार पड़ रही है।

ये भी पढ़ें – देश में 4 लाख से ज्यादा एक्टिव कोरोना केस, आज 38 हजार नए मामले, इन राज्यों में स्थिति गंभीर

फिलहाल, कांग्रेस के इस अनूठे विरोध के बाद बीजेपी क्या पलटवार करती है इसका अभी इंतजार है।

https://vimeo.com/598679914

https://vimeo.com/598680050

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews