इंदौर में पहली बार क्रेडाई कॉन्क्लेव का इवेंट आयोजित, 28 प्रोजेक्टों प्रोजेक्ट मिला गोल्डन ब्रिक अवार्ड

Indore News

Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर शहर में कंफेडरेशन ऑफ रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की इंदौर शाखा द्वारा शहर में पहली बार क्रेडाई इंदौर कॉन्क्लेव का इवेंट आयोजित किया गया। जिसमें देशभर के सदस्य शामिल हुए।

28 प्रोजेक्टों को गोल्डन ब्रिक अवार्ड

खास बात ये है कि इस आयोजन में “द स्टोरीटेलर म्यूजिकल बैंड” की रंगारंग प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। वहीं 28 प्रोजेक्टों को गोल्डन ब्रिक अवार्ड भी दिया गया। साथ ही 14 केटेगरी के अंदर 114 नॉमिनेशंस प्राप्त हुए थे।

इसी में से विनर और रनर अप रूप में 28 सबसे बेस्ट प्रोजेक्ट को सम्मानित किया गया। देश भर के क्रेडाई सदस्यों की विशेष उपस्तिथि में आयोजित समाप्त हुआ। सभी सदस्यों ने अलग-अलग सेशन में स्पीच दी। इस कार्यक्रम में पुष्यमित्र भार्गव, चंद्रमौलि शुक्ला, डॉ. इलैयाराजा टी, मनोज गौर, बोमन ईरानी, शेखर पटेल, अनुज पूरी उपस्थित रहे।

क्रेडाई इंदौर के सेक्रेटरी संदीप श्रीवास्तव और सुमित मंत्री ने कॉन्क्लेव के पार्टनर्स ऐरेन ग्रुप, अपोलो क्रिएशन, बीसीएम ग्रुप, एम. झावेरी ग्रुप, एनआरके, ओमेक्स ग्रुप, ओएस्टर, साहिल ग्रैंड, सिंगापुर सार्थक ग्रुप, स्काई अर्थ एवं एसएस इंफीनिटस और क्रेडाई परिवार को आयोजन को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews