Indore News: बैतूल में रहने वाले युवक की इंदौर में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Indore News: बैतूल में रहने वाले युवक की इंदौर में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

इंदौर, आकाश धौलपुरे। बैतूल में रहने वाले एक युवक की मौत इंदौर (indore) में हो गई है। पुलिस (police) को जहां हत्या (murder) की आशंका है वही परिजनों (relatives) की माने तो उसी के दोस्त ने शराब के नशे में उसे बिल्डिंग से धक्का देकर मार दिया है।

दरअसल, घटना इंदौर के हीरा नगर थाना क्षेत्र में स्थित में एम.आर.10 ब्रिज के समीप निर्माणाधीन बिल्डिंग (building) की है। जहां बैतूल का रहने वाला तुषार विश्वास बिल्डिंग में निर्माण कार्य (development work) के हिसाब से मजदूरी करता था और सोमवार रात को उसकी मौत बिल्डिंग की ऊपरी मंजिल से गिर जाने से हो गई। बताया जा रहा है कि तुषार विश्वास और उसके अन्य दोस्त बैतूल से इंदौर काम करने आये थे। घटना सोमवार रात की बताई जा रही है। सुबह जब इस मामले की जानकारी पुलिस को मिली तो पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए एम.वाय. अस्पताल पहुंचा दिया है। हीरा नगर पुलिस के जांच अधिकारी कमल किशोर की माने तो मृतक तुषार के शरीर पर चोंट के निशान है हालांकि पुलिस को अब पूरे मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

यह भी पढ़ें… मोदी सरकार का बड़ा फैसला -1 अप्रैल से, 45 वर्ष से ऊपर सबको कोरोना वैक्सीन

वहीं मृतक तुषार विश्वास की बुआ के बेटे प्रणव ने बताया कि रात 11 बजकर 30 मिनिट पर उसके पास तुषार की मौत की सूचना आई थी जिसके बाद वो रात साढ़े 12 बजे घटना स्थल पर पहुंच गया था। प्रणव के मुताबिक तुषार के दोस्तो से जब उसने पूछा तो उन्होंने बताया कि सुजल नामक लड़के से उसकी हाथापाई हुई थी और उसी दौरान उसे धक्का दिया गया जिससे उसकी मौत हो गई।

इधर, पुलिस चोट के निशान और शरीर से बहे रक्त को देखने के बाद मामला संदिग्ध मान रही है वही पुलिस को अब शार्ट पीएम रिपोर्ट का इंतजार है जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews