Indore News: इंदौर में फर्जी कंपनी ने दो हजार से ज्यादा लोगों को नकली हेयर ऑइल किया सप्लाई, पुलिस ने किया खुलासा, पढ़े खबर

Indore News: इंदौर में फर्जी कंपनी ने दो हजार से ज्यादा लोगों को नकली हेयर ऑइल किया सप्लाई, पुलिस ने किया खुलासा, पढ़े खबर

Indore News: इंदौर से ही साइबर ठगी (cyber crime) का एक बड़ा मामला सामने आया है। दरअसल एक बड़े ब्रांड वाली हेयर ऑइल कंपनी से किसी अन्य कंपनी द्वारा कस्टमर्स का डेटा हैक कर नकली ऑइल की डिलीवरी करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार ठगों ने एक कस्टमर को कोई और नकली ऑइल डिलीवर कर दिया। दरअसल मामले का खुलासा दूसरी बार प्रोडक्ट को आर्डर करते समय हुआ। ऐसा करते हुए कस्टमर ने उसे डिलीवरी के समय पकड़ लिया। जिसके बाद मामले की शिकायत थाने में की गई।

फर्जी कंपनी की तलाश में जुटी पुलिस:

दरअसल पुलिस ने जब जाँच की तो सामने आया की फर्जी कंपनी द्वारा उन सभी ग्राहकों का डेटा हैक किया जा रहा है जो कैश ऑन डिलीवरी का ऑप्शन चुनते हैं। हालांकि मामले का खुलासा होने के बाद अब पुलिस फर्जी कंपनी की तलाश में जुट गई है। जानकारी के अनुसार गुरुवार को इंदौर के आजाद नगर थाने पर कांग्रेस नेता राकेश सिलावट ने इसकी शिकायत की और जानकारी देते हुए बताया कि ‘एक नामी कंपनी का हेयर ऑइल मैंने तीन दिन पहले बुक किया था।

‘डिलीवरी’ नामक कंपनी:

जिसके चलते कंपनी ने 6 दिन बाद डिलीवरी देने का मुझे मेल किया था। लेकिन गुरुवार को ही डिलीवरी बॉय रोहित ऑइल लेकर आ गया। जब मैंने इससे पूछा की ऑइल तो कंपनी से छह दिन बाद आना था। तो आरोपी रोहित ने बताया की वह ‘डिलीवरी’ नामक कंपनी के लिए काम करता है, वहीं से ऑर्डर था।’ जिसके बाद मैं आरोपी को थाने ले आया।’ वहीं इस मामले में कस्टमर ने जब कंपनी के ऑफिस में वीडियो कॉल किया और प्रोडक्ट को दिखाया तो, कंपनी द्वारा इस ऑइल नकली बता दिया गया। जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया और फर्जी कंपनी पर जांच की बात कही।

सिक्योरिटी इंचार्ज ने किया बड़ा खुलासा:

वहीं इस मामले में कंपनी के सिक्योरिटी इंचार्ज ने बड़ा खुलासा किया और बताया की हमारी कंपनी सिर्फ सिटी में ही डिलीवरी करती है। वहीं जाँच में सामने आया है की यह फर्जी कंपनीएक दिन में इंदौर में दो हजार से ज्यादा लोगों को फर्जी ऑइल डिलीवर करती है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews