Indore news : नामी बदमाश ‘टोपी’ की नौटंकी का खुलासा, स्मैक सहित गिरफ्तार

Indore news : नामी बदमाश ‘टोपी’ की नौटंकी का खुलासा, स्मैक सहित गिरफ्तार

इंदौर, आकाश धोलपुरे। इंदौर (Indore) में पुलिस ने एक ऐसे शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है जो न सिर्फ नाम से टोपी है बल्कि उसके काम करने का तरीका भी टोपीबाज की तरह है। दरअसल, इंदौर की लसूड़िया पुलिस ने आरोपी टोपी की नौटंकी का पर्दाफाश कर उसे अपनी गिरफ्त में लेकर उसके पास से 13 ग्राम स्मैक और 54 हजार रुपये नगद बरामद किये हैं।

ये भी पढ़ें- शिवराज सरकार की बड़ी तैयारी, विकास नीति 2021 का ऐलान, खुलेंगे रोजगार के नए साधन

आरोपी का पूरा नाम राहुल वर्मा उर्फ टोपी है जो मादक पदार्थ की तस्करी के लिए अपने गृहक्षेत्र लसूड़िया में प्रसिद्ध है। राहुल टोपी की शिकायत पुलिस को लंबे समय से मिल रही थी लेकिन पुलिस को पिछले 3 माह से एक बडी परेशानी ये आ रही थीं कि जब लसूड़िया पुलिस राहुल को गिरफ्तार करने उसके घर पहुंचती थी तो उसके पैर पर प्लास्टर चढ़ा मिलता था और आरोपी टोपी पुलिस को देखते ही दर्द से कहराने लगता था ऐसे में पुलिस उसे बख्श देती थी। इधर, पुलिस के घर से जाते ही राहुल टोपी फिर स्मैक बेचने का काम शुरू कर देता था।

लंबे समय से चली आ रही नौटंकी का खुलासा तब हुआ जब पुलिस को मुखबिर से एक बडी जानकारी हाथ लगी। जिसपर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राहुल के घर दबिश दी जहां उसके पास 13 ग्राम स्मैक है और 54 हजार नगदी पाई गई। लिहाजा, पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर राहुल को गिरफ्तार कर स्मैक और नगद जब्त कर ली और वहीं जब उसके पैर का प्लास्टर खोला गया तो जांच के दौरान उसमें कोई फ्रेक्चर नहीं पाया गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया है। मामले पर लसूड़िया थाना प्रभारी इंद्रमणि पटेल ने बताया कि पुलिस ने राहुल टोपी को गिरफ्तार कर उस पर अलग अलग धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

[dgv_vimeo_video id=”631684745″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews