Indore News: विकसित मध्यप्रदेश के तहत आज इंदौर को मिलेगी 2 बड़ी सौगात, प्लग एंड प्ले पार्क का शिलान्यास होगा आज

Indore News: विकसित मध्यप्रदेश के तहत आज इंदौर को मिलेगी 2 बड़ी सौगात, प्लग एंड प्ले पार्क का शिलान्यास होगा आज

Indore News: विकसित भारत व विकसित मध्यप्रदेश के तहत आज प्रधानमंत्री मोदी मध्यप्रदेश को बड़ी सौगात देंगे। वहीं इस दौरान इंदौर के दो प्रमुख आयोजन भी इसमें शामिल होंगे। आज प्रधानमंत्री मोदी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में वीसी के माध्यम से विभिन्न योजनाओं/परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इस दौरान वे इंदौर के राजेंद्र नगर में आईडीए द्वारा बनाए गए लता मंगेशकर ऑडिटोरियम का भी लोकार्पण करेंगे।

दरअसल आज प्रधानमंत्री मोदी द्वारा इंदौर को बड़ी सौगात मिलने वाली है। आज परदेशीपुरा में प्रस्तावित प्लग एंड प्ले पार्क का भूमिपूजन प्रधानमंत्री द्वारा किया जाएगा। वहीं इस दौरान आज इंदौर के राजेंद्र नगर स्थित नवनिर्मित सभागृह में मुख्य कार्यक्रम सांसद शंकर लालवानी के मुख्य आतिथ्य में होगा। जहां वर्चुअली रूप से प्रधानमंत्री मोदी इस ऑडिटोरियम का लोकार्पण करेंगे।

लता ऑडिटोरियम का लोकार्पण :

दरअसल आपको बता दें की इंदौर के राजेंद्र नगर में आईडीए द्वारा बनाए गए लता मंगेशकर ऑडिटोरियम में 1200 लोगों के बैठने की क्षमता है। वहीं यहाँ तकरीबन 700 गाड़ियों की पार्किंग सुविधा भी उपलब्ध होगी। जानकारी के अनुसार आने वाले 2 साल में ऑडिटोरियम को ग्रीन बिल्डिंग के रूप में बदलने की
आईडीए सोच रहा है। वहीं इसके चारों तरफ सघन पौधारोपण भी किया जाना है। जानकारी के अनुसार अब शहर के पश्चिमी हिस्से के लिए यह पहला ऑडिटोरियम होगा।

प्लग एंड प्ले पार्क का भूमिपूजन:

वहीं इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी इंदौर के परदेशीपुरा में प्रस्तावित प्लग एंड प्ले पार्क का भूमिपूजन भी करेंगे। जानकारी के अनुसार यह पार्क रेडीमेड गारमेंट के लिए बनेगा। जिसमे तकरीबन 212 उत्पादन इकाइयां होंगी। वहीं इससे 2 हजार युवाओं को रोजगार प्राप्त होगा। जानकारी के अनुसार इसमें 48 सहायक उपकरण दुकानों, 88 बिक्री कार्यालयों के साथ उद्योग, बैंक, एटीएम आदि सुविधा मौजूद होगी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews