
इंदौर, आकाश धोलपुरे। मध्य प्रदेश (Madhya pradesh) के इंदौर (Indore) में अपराध और अपराधियों (crimes) की तादात थमने का नाम नहीं ले रही है। यही वजह है कि यहां आये दिन आपराधिक वारदातें सामने आ रही हैं। हालांकि कई बदमाशों को पुलिस वारदात को अंजाम देने से पहले ही गिरफ्त में ले रही है। इसी कड़ी में इंदौर क्राइम ब्रांच व हीरानगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार रखने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 3 अवैध पिस्टल व 3 जिंदा कारतूस और 1 दोपहिया वाहन भी जब्त किये गए हैं।
ये भी देखें- लेडी बटलर की लापरवाही से हुई प्रसूता की मौत, परिजनों ने लगाया डॉक्टर-स्टाफ पर आरोप

दरअसल अवैध हथियार रखने व उनकी खरीद फरोख्त करने वालों पर अब पुलिस क्राइम ब्रांच मिलकर शिकंजा कस रही है। मामले में इंदौर क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हीरानगर थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थान पर कुछ लोग हथियार लेकर घूम रहे हैं, जिसपर क्राइम ब्रांच द्वारा हीरा नगर पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिये गए। हीरानगर थाना प्रभारी सतीश पटेल ने क्राइम ब्रांच से मिले निर्देश के बाद तुरंत एक टीम गठित कर मुखबिर द्वारा बताए स्थानों से 3 बदमाशों को पकड़ा। मामले में पकड़े गये बदमाशों से पूछताछ की गई जिसमें आवेश खान, हनीफ बेग व अजहर बेग नाम सामने आए। पुलिस ने जब उन्हें गिरफ्तार किया और उनकी तलाशी ली तो तीनों के पास से 3 अवैध पिस्टल और 3 जिंदा कारतूस के साथ एक दोपहिया वाहन मिला जिन्हें जब्त किया गया है।
हीरा नगर थाना प्रभारी सतीश पटेल ने बताया कि तीनों आरोपियों के विरुद्ध हीरानगर पुलिस ने आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है। वहीं आरोपियों से अवैध हथियार की खरीदी बिक्री के संबंध में पूछताछ की जा रही है। माना जा रहा है कि पुलिस पूछताछ में गैंग से जुड़े अन्य हथियार तस्करों के बारे में खुलासा होने की संभावना है। फिलहाल, मामले में पुलिस की पूछताछ जारी है।
[dgv_vimeo_video id=”648452921″]
