
Indore News : इन दोनों मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में धोखाधड़ी के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। आए दिन किसी न किसी व्यक्ति के साथ धोखा होने की खबर सामने आती रहती है। अभी हाल ही में एक और बड़ी खबर सामने आई है जिसमें बताया जा रहा है कि फेसबुक अकाउंट से फोटो और अन्य शैक्षणिक जानकारियां चुरा कर एक युवक के साथ सरकारी नौकरी का झांसा देकर धोखाधड़ी की गई है। दरअसल सारी जानकारियां चुरा कर युवक के घर के पर सरकारी जॉब का नियुक्ति पत्र भी भेज दिया गया। हालांकि उसको शक भी हुआ क्योंकि उसने किसी जॉब के लिए अप्लाई नहीं किया था।
जानें नियुक्ति पत्र में लिखा था?
लेकिन जो नियुक्ति पत्र उसके पास आया था उसमें लिखा था कि कुशल भारत योजना विभाग में आपका क्लर्क के पद के लिए चयन हुआ है। इसके लिए 28500 रूपये का वेतन आपको दिया जाएगा। आपके ट्रेनिंग के पहले नियुक्ति पत्र के साथ दिए गए क्यूआर कोड के माध्यम से 1185 रुपए जमा कर दीजिए। आपका और आपके डॉक्यूमेंट के सत्यापन के लिए लिया जा रहा है जो वेतन के साथ आपको वापस कर दिया जाएगा। लेकिन युवक को शक हुआ तो उसने लेटर पर दिए गए दो नो पर कॉल करा और बात की।
युवक का नाम रवि मंडलोई है। वह 78/2, परदेशीपुरा का रहने वाला है। उसने फोन करके पूछा कि मैंने तो कभी किसी जॉब के लिए आवेदन ही नहीं किया तो फिर आपको मेरा फोटो और घर का पता कैसे मिला। ऐसे में फ़ोन उठाने वाली लडक़ी ने कहा ठीक है। आपको जॉब नहीं करना है तो कैंसल कर देते हैं। इसके बाद जवाब देते हुए कहा कि जॉब की बात तो बाद में आपने मेरे फेसबुक अकाउंट से मेरे फोटो और जानकारियां चुराईं। ये तो क्राइम है तो इसके बाद युवती ने फोन काट दिया। जिसके बाद युवक ने परदेशीपुरा थाने में वकील के माध्यम से शिकायत दर्ज करवाई।
