
इंदौर, आकाश धोलपुरे। इंदौर (Indore) के व्यस्ततम इलाकों में वाहन चोरी की घटनाओं पर पैनी नजर रखने के लिए पुलिस (indore police) द्वारा सिविल ड्रेस पुलिसकर्मियों को तैनात किया जा रहा है, और इसी के चलते हाल ही में इंदौर की कोतवाली पुलिस को एक सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले एक आरोपी को अपनी गिरफ्त में लिया है जिससे पूछताछ की गई जिसमें उसने एक ही दिन दो वाहन चोरी की वारदात कबूली है। पुलिस आरोपी के घर से एक मोटरसाइकिल और एक एक्टिवा बरामद की है। आरोपी की पूरी करतूत सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई थी। जिसके आधार पर पुलिस ने उसे ढूंढ निकाला।
ये भी पढ़ें- MP Panchayat Election: नवंबर में होंगे पंचायत के चुनाव! आरक्षण के बाद होगी औपचारिक घोषणा
[dgv_vimeo_video id=”637383190″]
दरअसल, वारदात सेंट्रल कोतवाली थाना क्षेत्र के सियागंज मार्केट की है जहां आए दिन वाहन चोरी की घटनाएं बढ़ रही थी। इसके बाद पुलिस ने सादी वर्दी में कई पुलिस जवानों को तैनात कर रखा था साथ ही सीसीटीवी फुटेज पर भी निगरानी की जा रही थी। पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले एक आरोपी फरहद हुसैन निवास ग्रीन पार्क कालोनी को अपनी गिरफ्त में लिया है। आरोपी के पास से 2 वाहन बरामद किए हैं। आरोपी पर पूर्व में भी शराब बेचने और वाहन चोरी के मामले दर्ज हैं। कोतवाली थाना प्रभारी अशोक पाटीदार ने बताया कि आरोपी नशे के लिए वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। फिलहाल पुलिस आरोपी से और भी वाहन चोरी के मामले में पूछताछ कर रही है।
[dgv_vimeo_video id=”637380722″]
