रजिस्टार के घर चोरी करने घुसे चोर पकड़ाए, पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा, जानें पूरा मामला

jabalpur crime news

Indore News : मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर शहर में अपराध और चोरी के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। आए दिन चोरी की खबरें सुनने को मिलता है। हाल ही में एक चोरी का मामला सामने आया था जिसमें चोरी करने वाला चोर नाकाम रहे। दरअसल, कुछ दिनों पहले इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के सुदामा नगर में सब रजिस्टार के घर ऑटो में सवार होकर चोरी की नीयत से कुछ अज्ञात बदमाश घर में घुसे थे।

ये है पूरा मामला

लेकिन घर में मौजूद सब रजिस्टार के बेटे के घर में मौजूद होने की से चोरी असफल रही। ये घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। जिसकी वजह से पुलिस चोरों को पकड़ने में कामयाब रहे। चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए मामले में पूछताछ की तो एक्सीडेंट होने के बाद बदला लेने की नीयत से आरोपी घर में घुसे थे।

इतना ही नहीं पूछताछ के बाद इस मामले में के और खुलासा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, सब रजिस्टार की पत्नी और उनकी बहन ने मिलकर चोरों को खुद के घर में चोरी करने के लिए हायर किया था। ऐसे में द्वारकापुरी पुलिस ने चोरी के प्रयास में पहले चार और फिर भेद खुल जाने के बाद दो महिलाओं को भी आरोपी बनाया है।

पूरी घटना में शामिल सब रजिस्टार की पत्नी और उसकी बहन को लेकर एडिशनल डीसीपी ने बताया कि सब रजिस्टार अपनी पत्नी को रुपए नहीं देता था और मांगने पर मारपीट भी करता था। इसी से प्रताड़ित होकर अपने ही घर में चोरी का प्लान बनाते हुए घटना को अंजाम दिया है। पूरे घटनाक्रम में छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस गरफ़्त में पत्नी ने पुलिस को बताया कि घर में लॉकर में काफी मात्रा में कैसे था, जिसको चुराने के लिए यह प्लान बनाया गया था।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट 

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews