
इंदौर, आकाश धोलपुरे। शहर के पूर्वी क्षेत्र में पब और बार को निशाना बनाते हुए इंदौर पुलिस (Indore Police) ने एसपी पश्चिम आशुतोष बागरी (SP West Ashutosh Bagri) के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। दरअसल, देर रात तक चलने वाले मयखानों और पब पर विजय नगर पुलिस ने 7 अलग अलग टीम बना कर दबिश दी और सर्चिंग कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस (Indore Police) की यकायक कार्रवाई के चलते बड़ी संख्या में युवक युवतियां पब और बार से निकलते भी नजर आए।
दरअसल, इंदौर में सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) के हालिया निर्देशों के बाद कानून व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिहाज से इंदौर पुलिस शाम से लेकर रात सड़को पर नजर आ रही है। इसी के चलते विजय नगर थाना क्षेत्र में 7 पाइंट पर पुलिस ने पब और बार पर सर्चिंग कार्रवाई को अंजाम दिया। रसोमा चौराहा से लेकर मेघदूत गार्डन के इलाके में की गई कार्रवाई से युवाओं में हड़कम्प मच गया। दरअसल, चिन्हित पब और बार के बाहर युवाओं और असामाजिक तत्वों की भीड़ देर रात तक लगी रहती है जिसे देखते हुए पुलिस ने औचक निरीक्षण किया।
ये भी पढ़ें – नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान- इससे ज्यादा अच्छे दिन और बदलाव क्या चाहिए
विजय नगर थाना प्रभारी तहजीब काजी ने बताया कि चैकिंग के दौरान चोरी की दो बाइक पर सवार चार बदमाशों को खटकेदार चाकू सहित गिरफ्तार किया गया है। वहीं छेड़छाड़ के मामले में भी पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस की ये कार्रवाई त्यौहारी मौसम को देखते हुए आगे भी जारी रहेगी और इंदौर को भरोसा है कि रूटीन जांच के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लग सकती है।
ये भी पढ़ें – नशे में धुत बदमाश ने दो पुलिसकर्मियों पर नुकीले हथियार से किया हमला, आरोपी फरार
https://vimeo.com/603747337
https://vimeo.com/603745123
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

