
इंदौर, आकाश धोलपुरे। आज 15 अक्टूबर को विजयादशमी (Dussehra) के पर्व पर इंदौर की पुलिस लाईन में वरिष्ठ अधिकारीयों द्वारा माता पूजन के बाद परंपरागत तरीके से शस्त्रों (weapons) की पूजन की गई। शस्त्र पूजन में पुलिस अधिकारी औऱ समस्त कर्मचारी मौजूद रहे। हर साल की तरह इस साल भी विजयदशमी के दिन परम्परागत तरीके से जिला पुलिस ने डीआरपी लाइन में शस्त्रों का पूजन कर हवाई हर्ष फायर किये। इस दौरान आईजी हरिनारायण चारि मिश्रा, डीआईजी मनीष कपूरिया सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
[dgv_vimeo_video id=”632723560″]
ये भी पढ़ें- माता के पंडाल की आड़ में सजी थी जुए की फड़, नगदी समेत 10 जुआरी पुलिस गिरफ्त में
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक विजयदशमी के अवसर पर परम्परा का निर्वाह करते हुए सभी पुलिस अधिकारी व जवान पुलिस लाइन में उपस्थित हुए। इस दौरान सबसे पहले शस्त्रों को लाइन में रखकर पूजा की, उसके बाद पौराणिक परम्परा का निर्वाह करते हुए हवन पूजन कर कद्दू काटकर पुलिस अधिकारियों ने बलि दी। बताया जा रहा है की अंग्रेजों के समय और देश की स्वतंत्रता के बाद से ही यह प्रथा पुलिस में चली आ रही है। इस परम्परा के चलते शस्त्रों की साफ-सफाई और ऑयल ग्रसिंग तथा रख रखाव भी बहतर तरीके से किया जाता है। इस दौरान पुलिस विभाग ने सभी को विजयदशमी की शुभकामनायें दी और हर्षोउल्लास के साथ कोविड नियमों का पालन कर दशहरा त्योहार मनाने की अपील की, साथ ही संकल्प लिया कि माफियाओं, मिलावटखोरों के खिलाफ जो अभियान चल रहा वह अभियान लगातार जारी रहेगा और पुलिस लगातार ऐसे लोगों पर शिकंजा कसेगी।
[dgv_vimeo_video id=”632712229″]
[dgv_vimeo_video id=”632722521″]
