MP Weather : 5 संभागों का फिर बिगड़ेगा मौसम, छाएंगे बादल, बारिश-बिजली और ओलावृष्टि का अलर्ट, 40-50Km की रफ्तार से चलेगी हवा

नया सिस्टम के प्रभाव से 27 और 28 दिसंबर को कई जिलों में तेज हवाओं ,गरज चमक के साथ बारिश और ओले गिरने की संभावना जताई गई है।भोपाल, नर्मदापुरम, इंदौर एवं जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं ओले गिरने की भी आशंका है।
MP WEATHER

MP Weather Update Today

MP Weather 27 December 2024: अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के चलते शुक्रवार शनिवार को मौसम का मिजाज बदला रहेगा। इस दौरान भोपाल इंदौर समेत पूरे प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में बादल छाएंगे और गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी। कुछ स्थानों पर ओले गिरने और 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने के भी आसार है।

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सकुर्लेशन के असर से 27 और 28 दिसंबर को आंधी के साथ प्रदेश के उत्तर-पश्चिम और मध्य क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश  और ओले गिरने की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक दर्ज की जा सकती है।खास करके भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, सागर और जबलपुर संभाग में ओले भी गिर सकते हैं।

MP Weather : शुक्रवार शनिवार को इन जिलों में बादल-बारिश और ओले

  • नर्मदापुरम बैतूल हरदा बुरहानपुर खंडवा खरगोन बड़वानी मंदसौर नीमच गुना शिवपुरी ग्वालियर दतिया शिवपुरी टीकमगढ़ और निवाड़ी में बारिश।
  • सागर, पांढुर्णा, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया,भिंड, मुरैना, श्योपुर कलां, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा ,भोपाल, विदिशा, राजगढ़, खरगोन, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश ।
  • मंदसौर नीमच गुना शिवपुरी ग्वालियर दतिया श्योपुर कला जिलों में कहीं-कहीं वज्रपात और झंझावात की चेतावनी ।
  • भोपाल विदिशा रायसेन सीहोर राजगढ़ रतलाम इंदौर उज्जैन और छतरपुर जिलों में कोहरा ।
  • भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम और जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं ओले गिरने की भी आशंका है।  रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, बड़वानी समेत अन्य जिलों में बारिश के साथ ओले भी गिरेंगे।

MP मौसम विभाग नया अपडेट

  • वर्तमान में उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम , पंजाब एवं उसके आसपास भी हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात और एक प्रभावी पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के आसपास द्रोणिका के रूप में सक्रिय है। बंगाल की खाड़ी में मौजूद अति कम दबाव का क्षेत्र कमजोर पड़ने के बाद हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है।
  • इन सभी मौसम प्रणालियों के असर से शुक्रवार से बादल बारिश ओले और बिजली चमकने की स्थिति बन रही है। इस दौरान 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 30-31 दिसंबर से मौसम साफ होने के कारण एक बार फिर न्यूनतम तापमान में गिरावट होने लगेगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews