
Indore News : भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और विधायक आकाश विजयवर्गीय कई महिलाओं और कार्यकर्ताओं के साथ “द केरल स्टोरी” मूवी देखने पहुंचे। इस दौरान महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि हर वर्ग के लोगों को यह मूवी देखनी चाहिए क्योंकि इसमें धर्म परिवर्तन की हकीकत को बताया गया है। आज के समय में समाज के लोगों को जागरूक रहना चाहिए। आजकल ऐसी फिल्में जो सत्य घटना के माध्यम से बनती है। यह सब नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से ही संभव हो सका है। इससे पहले कश्मीर फाइलस बनी जो कि वास्तविक स्थिति फिल्मांकन किया गया है।
[dgv_vimeo_video id=”824493806″]
महिलाएं जरुर देखें- विजयवर्गीय
आगे उन्होंने कहा कि आतंकवाद कितने प्रकार के हुए है। एक ऐसा आतंकवाद जो बम और गोली की आवाज सुनाई देता है और एक ऐसा आतंकवाद जो लव जिहाद के माध्यम से सारी दुनिया को आतंकित करता है। इस फिल्म को इस प्रकार फिल्माया गया है। साथ ही, उन्होंने कहा कि इस फिल्म को महिलाओं द्वारा ज्यादा देखना चाहिए।
[dgv_vimeo_video id=”824493693″]
आकाश विजयवर्गीय ने कही ये बात
इस दौरान विधायक आकाश विजयवर्गीय ने कहा, इस फिल्म को किसी भी राजनीतिक दृष्टि से ना देखते हुए एक संदेश के रूप में देखें। जिसमें आतंक के घिनौने स्वरूप का चित्रण किया गया है। वहीं, फ़िल्म देखने पहुंचे विधयाक ने प्रदेश में चल रही सियासी उठापटक के बीच दीपक जोशी के कांग्रेस में शामिल होने को दुखद बताया। साथ ही कहा कि कांग्रेस नेताओं की पार्टी है और बीजेपी कार्यकर्ताओं के पार्टी है। कांग्रेस का कोई नेता बीजेपी में आता है तो कांग्रेस वहां से साफ हो जाती है, जैसे सिंधिया बीजेपी में आए तो मध्य प्रदेश से कांग्रेस साफ हो गई। शरद पवार एनसीपी में गए तो महाराष्ट्र में कांग्रेस समाप्त हो गई।
[dgv_vimeo_video id=”824493441″]
[dgv_vimeo_video id=”824492884″]
विधायक ने लगाया कांग्रेस पर आरोप
आगे उन्होंने कहा, बीजेपी से कोई नेता कांग्रेस में जाता है तो वह नेता ही साफ हो जाता है। बीजेपी को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। आकाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि समय-समय पर कांग्रेस ने हमेशा आतंकियों का ही पक्ष लिया है। यह कांग्रेस की परंपरा है, जहां आतंकी को जी कहकर पुकारा जाता है। इसलिए कांग्रेस एक देश विरोधी पार्टी है।
[dgv_vimeo_video id=”824493012″]
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

