
Cabinet Minister Kailash Vijayvargiya In Indore : अयोध्या में हुई राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर इंदौर में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मीडिया रूबरू से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है क्योंकि राम जन्मभूमि के लिए कई राजाओं और लोगों ने अपना बलिदान दिया है। जिसके बारे में युवा पीढ़ी को पता होना चाहिए इसलिए कोशिश रहेगी कि पाठ्यक्रम में भी राम जन्मभूमि का इतिहास शामिल किया जाए।
[dgv_vimeo_video id=”905121944″]
देश में रामराज होगा स्थापित- विजयवर्गीय
बता दें कि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा प्राण प्रतिष्ठा के लाइव प्रसारण की विशेष व्यवस्थाएं की गई थी। जिसमें प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर उन्होंने कहा कि आज के दिन राम लला अयोध्या में विराजित हो चुके हैं जोकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से संभव हुआ है। इस जन्मभूमि के लिए कई राजा और संघर्षकारियों ने अपना बलिदान दिया है। आगे उन्होंने कहा कि आज जब राम मंदिर में राम लला विराजित हो चुके हैं, तो सभी के सामूहिक प्रयासों से इस देश में रामराज स्थापित होगा।
[dgv_vimeo_video id=”905120208″]
इंदौर, शकील अंसारी
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

