इंदौर में अनलॉक के बीच सामने आई अंधे कत्ल की वारदात, ईंट के भट्टे में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

इंदौर

इंदौर, आकाश धोलपुरे। इंदौर (indore) के हीरानगर थाना क्षेत्र के भानगढ़ गांव में युवक के अंधे कत्ल (blind murder) का मामला सामने आया है। दरअसल, युवक के गले और पेट पर निशान होने के साथ ही रक्त रंजित लाश (dead body) मिलने से पुलिस को ये पता लगाने में मुश्किल आ रही है कि आखिर हत्या कैसे और शरीर के किस हिस्से पर वार करने से हुई है। बता दें कि सोमवार सुबह अचानक भानगढ़ गांव के खेत मे विशाल चौकसे नामक व्यक्ति के ईंट के भट्टे (brick kiln) के बीच एक लाश मिली। जिसकी सूचना मुकेश नामक किसान ने ईंट भट्टा के संचालक विशाल चौकसे को दी।

यह भी पढ़ें… भोपाल चंदेरी नेशनल हाइवे पर भीषण हादसा, 2 की मौत तीन घायल

इधर, इस मामले की जानकारी हीरा नगर पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची जहां प्रारंभिक पड़ताल में पुलिस को पता चला कि युवक की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच हो सकती है वहीं वो मजदूरी करने वाला प्रतीत हो रहा था। ईंट भट्ठा संचालक विशाल चौकसे ने बताया कि सुबह उन्हें इस बात की जानकारी मिली तो वो मौके पर पहुंचे और सुबह से करीब 300 लोग मृतक युवक के शव को देख चुके है लेकिन अब तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। वही उन्होंने बताया कि उनके भट्टे के मजदूर 20 दिन पहले जा चुके है। इधर, हीरानगर पुलिस इस अंधे कत्ल की तफ्तीश में जुट गई है। पुलिस की माने तो युवक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है और हत्या कैसे और किन परिस्थितियों में हुई इसकी जांच जारी है। पुलिस की माने तो युवक की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच हो सकती है और युवक मजदूर हो सकता है।

यह भी पढ़ें… Gold Silver Rate: सोने चांदी की कीमतों में गिरावट जारी, देखें आज का भाव

इस घटना के बाद उठे कई सवालो की जांच में इंदौर पुलिस जुटी हुई है और ये हत्या अंधे कत्ल के रूप में नजर आ रही है। फिलहाल, युवक के शव को पीएम के लिए एम.वाय. अस्पताल भिजवा दिया है और पूरे मामले की तफ्तीश शुरू कर दी गई है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews