
Indore News : जूनी इंदौर इलाके में एक तलाकशुदा महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने इंस्टाग्राम पर आरोपी से दोस्ती करना और उसके बाद आरोपी द्वारा शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। बता दें कि आरोपी रतलाम का रहने वाला है उसने महिला से नजदीकी बढ़ाई शादी का झांसा दिया और उसके साथ गलत काम किया।
क्या है पूरा मामला
बता दें कि महिला द्वारा पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, आरोपी का नाम शुभम धार्वा पिता प्रकाश निवासी रतलाम का है, जो वर्तमान में इंदौर के एकता नगर मूसाखेड़ी में रहता है। जिसके खिलाफ एक तलाकशुदा महिला ने मामला दर्ज कराया गया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसका दैहिक शोषण किया अब धमकाकर भगा दिया, जिसमे पुलिस ने महिला की शिकायत पर दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज किया है।
इंदौर एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने कहा कि पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”902685094″]
