Indore IT Raid : इनकम टैक्स-ED के निशाने पर कई बिल्डर्स, टीनू संघवी सहित कई ठिकानों पर छापामार कार्रवाई, जांच जारी

itraid_

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। देश के कई बिल्डर और व्यापारी वर्ग के यहां आयकर विभाग और ईडी द्वारा बड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी बीच एक अन्य कार्रवाई इंदौर (Indore IT Raid) जिले में की गई है। दरअसल इंदौर में आयकर विभाग ने एक साथ छापेमारी कार्रवाई की है। शहर के टीनू संघवी (Tinu sanghwi) सहित कई बिल्डरों के ठिकानों पर आईटी ने छापे मारे हैं।

सुबह 8:00 बजे से इंदौर के कई ठिकानों पर छापामार कार्रवाई शुरू की गई है। जवाहर मार्ग पर संघवी कंस्ट्रक्शन के ऑफिस में आयकर विभाग द्वारा छापेमारी कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा सुमित मंत्री और एचडी वायर्स के ठिकानों पर भी छापा मार कार्रवाई जारी है। वहीं आर्थिक राजधानी इंदौर में रजत ज्वेलर्स के यहां भी आयकर विभाग का छापा पड़ा है।

Read More : 6 लाख कर्मचारियों को दीपावली से पहले बड़ा गिफ्ट, CM की घोषणा, खाते में 7000 रूपए तक बढ़ेगी राशि, जल्द होगा भुगतान

इससे पहले देश के कई राज्यों में आयकर विभाग और ईडी ने बड़ी कार्रवाई की थी। इस दौरान रियल स्टेट फॉर्म के विभिन्न ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की गई थी। दिल्ली लखनऊ गुड़गांव चंडीगढ़ सहित कई राज्यों के कंस्ट्रक्टर और बिल्डर के घर और ऑफिस पर एक साथ मारी गई रेड में आयकर विभाग द्वारा करोड़ों रुपए की राशि को जब्त किया गया था। इससे पहले बिहार के बिल्डर गब्बू सिंह के विभिन्न ठिकानों पर इनकम टैक्स का छापा पड़ा था।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews