Indore News : पुलिस ने पकड़ाया फर्जी जमानत दार, कोर्ट मे दे रहा था ऑनलाइन ऋण पुस्तिका से जमानत, आरोपी गिरफ्तार

Indore News

Indore News : इंदौर के एमजी रोड थाना क्षेत्र की जिला कोर्ट में फर्जी जमानत दे रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिला कोर्ट से पुलिस को सूचना मिली थी कि ऑनलाइन ऋण पुस्तिका दिखाकर आरोपी द्वारा दो छेड़छाड़ के आरोपियों की जमानत दी जा रही है। जहां कोर्ट के समक्ष ज़मानत के लिए कागज पेश किए गए तो वह जमानत के कागज फर्जी पाए गई जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है आरोपी के बारे में अन्य जानकारी भी जुटाई जा रही है।

यह है मामला

थाना प्रभारी संतोष यादव ने बताया कि जेएमएससी जिला कोर्ट में देर शाम सूचना मिली थी कि हिमांशु चौहान निवासी द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के रहने वाले छेड़छाड़ के दो आरोपी ईश्वर और रजत की जमानत के लिए वह जिला न्यायालय पर पहुंचा था जहां पर 19 नवंर कोर्ट के समक्ष आरोपी हिमांशु ने जब ऑनलाइन ऋण पुस्तिका दिखाई जो की पूरी तरह से फर्जी निकली है।

[dgv_vimeo_video id=”827264228″]

जहां पर न्यायालय में फर्जी जमानत पेश करने के आरोप में हिमांशु को एमजी रोड थाने के सुपुर्द किया गया है वहीं आरोपी के अन्य रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं। और उससे पूछताछ कर रही है कि अब तक कितने लोगो की फर्जी कागज से जमानत दे चुका है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”827263582″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews