Indore News : तांत्रिक विद्या से रुपए डबल करने का लालच पड़ा महँगा, आरोपी पैसे लेकर फरार, पुलिस ने पकड़ा

Indore News : तांत्रिक विद्या से रुपए डबल करने का लालच पड़ा महँगा, आरोपी पैसे लेकर फरार, पुलिस ने पकड़ा

इंदौर,डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश के इंदौर में रुपए डबल करने के नाम पर दंपत्ति से धोखाधड़ी हुई है, बता दें कि ऑटो चालक ने लालच में आकर 4.17 लाख तांत्रिक को सौंप दिए। और मौका पाकर तांत्रिक रुपए लेकर फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले में ऑटो चालक के दोस्त और तांत्रिक को गिरफ्तार कर नोट जब्त किए हैं।

यह भी पढ़े…Xiaomi 12S Pro पर कंपनी कर रही है काम, स्मार्टफोन के खासियत से हट चुका है पर्दा, जाने यहाँ

आपको बता दें कि लीलाधर ने बताया कि वह ऑटो चलाता है। वह अन्नू उर्फ अनवर को पहले से जानता है। उसने कहा एक जमीन का सौदा आया है। 5 बीघा जमीन के लिए रुपए की व्यवस्था करना है। मैंने अपना घर गिरवी रख के साढ़े पांच लाख रुपए की व्यवस्था की। मैंने यह पैसा मकान गिरवी रखकर 10 प्रतिशत ब्याज से उधार लिया था। अन्नू ने बताया कि उसकी एक तांत्रिक से पहचान है, जो नोट डबल कर सकता है। रुपए भी मिल जाएंगे, घर भी बच जाएगा। मुझे दोनों बच्चों की फीस भी भरनी थी। घर में इतने रुपए नहीं थे। मैं उसकी बातों में आ गया। अन्नू ने तांत्रिक संतोष से मिलाया। उसने कंकाल का वीडियो दिखाया और बोला-ये नोट बरसाएगा। फिर 31 मई की रात अन्नू अपने साथ संतोष और सतीश को लेकर मेरे घर पहुंचा।

यह भी पढ़े…तनावपूर्ण जिंदगी से पाना चाहते हैं छुटकारा तो यह 5 तरीके आपको करेंगे रिलैक्स और खुशी देने में मदद करेंगे

तांत्रिक संतोष ने लीलाधर और उसकी पत्नी को घर से बाहर भेजकर तांत्रिक पूजा करने की बात कही। इसके बाद दोनों ने श्मशान जाने की बात कही। श्मशान जाते समय पीछे पलट कर मत देखना लक्ष्मी नाराज हो जाएंगी। घर लौटकर 351 बार नीबू उतार लेना। वहां से लौटे तो मैं घर में गया। अनवर बाहर से ही भाग गया। परिवार को एक ही जगह बैठे रहने की बात कही थी, इसलिए उन्होंने रोका भी नहीं। मैंने अंदर जाकर देखा तो तांत्रिक वहां नहीं था। पटिया उठाकर देखा तो वहां रखे रुपए भी गायब थे।

यह भी पढ़े…लाखों श्रमिकों के लिए अच्छी खबर, मूल वेतन में होगी 15 फीसद की बढ़ोतरी! राज्य सरकार का बड़ा फैसला, मिलेगा लाभ

लीलाधर ने अन्नू से बात की तो पहले वह दो से तीन दिनों तक खंडवा में शादी होने की बात कह कर टालता रहा। इसके बाद दंपत्ति ने पुलिस में शिकायत की। यहां अन्नू को पुलिस ने पकड़ा तो उसने बताया कि संतोष ने यूट्यूब से कुछ समय पहले एक वीडियो डाउनलोड किया था। यही वीडियो आरोपियों ने लीलाधर को दिखाया। लालच में लीलाधर, उसकी पत्नी बच्चे सभी पूजा की तैयारी में लग गए। जब लीलाधर ने संतोष से पूछा कि रुपए बरसाने वाला कंकाल कहां मिलेगा तो उसने कहा, वो श्मशान में दिखेगा। पुलिस ने बताया कि अनवर, तांत्रिक संतोष सहित साथी सतीश को गिरफ्तार कर लिया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews