
Indore News : देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के आरएनटी मार्ग परिसर में छात्र नेता जावेद खान ने बुधवार को एक प्रदर्शन किया था। जिसको जिसको लेकर डीएवीवी की कुलगुरु ने कहा कि जिस तरीके से प्रदर्शन किया गया वो तरीका अशोभनीय था। जिसको लेकर अब पुलिस में शिकायत की जाएगी।
क्या है पूरा मामला
डीएवीवी में छात्र नेता द्वारा बुधवार दोपहर देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के दो अधिकारियों के मुखोटे और नकली नोटों की माला पहनकर प्रदर्शन करना छात्र नेता को अब परेशानी का सबब बनता नजर आ रहा है। बीते दिन हुए प्रदर्शन को लेकर विश्वविद्यालय की कुल गुरु प्रोफेसर रेनू जैन ने हुए प्रदर्शन को बेहद अशोभनीय बताते हुए पूरे मामले की शिकायत पुलिस में करने की बात कही है। आपको बता दें कि विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार और अन्य आरोपों को लेकर छात्र नेता जावेद खान ने अपने साथियों के साथी प्रदर्शन किया था जिसको लेकर अब पुलिस में शिकायत की जा रही है।
कुलगुरु ने ये भी कहा कि ज्ञापन देने तक बात ठीक है लेकिन इस तरह से अधिकरियों के मुखोटे लगाना गलत है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”957698528″]
