
Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी से एक बड़ी खबर आ रही है जहाँ 20 साल के युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। यह घटना लसूड़िया थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। साथ ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। और जांच के बाद मामले में पूरी तरह खुलासा हो पाएगा।
यह है मामला
लसूड़िया थाने में एक मर्ग कायम हुआ पुलिस के अनुसार, 20 वर्षीय यश पुत्र उदय कुमरावत ने जहरीली वस्तु खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली मृतक ने कोई सुसाइड नोट तो नहीं छोड़ा लेकिन मृतक के पिता ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि एक लड़की ओर यश का प्रेम प्रसंग था लड़की के माता-पिता द्वारा पिछले दिनों से धमकी दी गई थी जिसके कारण भयभीत और डरे हुए यश ने जहरीली वस्तु खाकर दुनिया को अलविदा कह दिया।
[dgv_vimeo_video id=”841640085″]
बता दें कि सुसाइड मामले में पुलिस के अनुसार अभी जांच की जा रही है लेकिन पिता ने प्रेम प्रसंग के चलते बेटे के आत्महत्या करना बताया है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”841639019″]
