Lok Sabha Election 2024 : सुमित्रा महाजन ने कहा ‘मुझे दुख है कि कोई विपक्षी प्रत्याशी सामने नहीं है, कांग्रेस को दी नसीहत’

भाजपा की वरिष्ठ नेता ने कहा कि उन्होंने आज तक कुछ किया ही नहीं, इसीलिए ये स्थिति आ गई है। कांग्रेस को सोचना चाहिए कि वो ऐसी स्थिति में क्यों पहुंची। मुझे तो दुख है..मैं चाहती हूं कि कोई न कोई ताकतवर प्रतिपक्ष सामने रहे। उन्होंने जनता से सकारात्मकता को चुनने और देश के विकास के लिए वोट देने की अपील की।
Lok Sabha Election 2024 : सुमित्रा महाजन ने कहा ‘मुझे दुख है कि कोई विपक्षी प्रत्याशी सामने नहीं है, कांग्रेस को दी नसीहत’

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा की पूर्व स्पीकर और इंदौर की पूर्व सांसद सुमित्रा महाजन ने भी आज अपना वोट डाला। इस मौक़े पर उन्होंने कहा कि अगर हमें भारत को आगे ले जाना है तो सकारात्मकता का साथ देना चाहिए। ऐसी पार्टी जो भारत को समर्थ बनाने के लिए काम करते हैं उन्हें चुनना चाहिए। उन्होंने सभी से वोट करने की अपील की साथ ही ये भी कहा कि इंदौर में कोई विपक्षी पार्टी सामने नहीं है इसका उन्हें दुख है और कांग्रेस को इस बारे में आत्मनिरीक्षण करना चाहिए।

इंदौर में वोटिंग जारी

इंदौर बीजेपी का गढ़ माना जाता है और इस बार तो भाजपा प्रत्याशी की जीत तय मानी जा रही है। कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम से नामांकन वापस लेने और बीजेपी में शामिल होने के बाद अब यहाँ कोई मज़बूत विपक्षी दावेदार नहीं है। वहीं कांग्रेस ने भी किसी प्रत्याशी को समर्थन नहीं दिया है और वो लगातार शहरवासियों से नोटा का इस्तेमाल करने की अपील कर रही थी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पिछले कई दिनों से कह रहे थे कि इंदौर में राजनीतिक माफिया सक्रिय हो चुका है और जनता को नोटा के ज़रिए उन्हें जवाब देना चाहिए।

सुमित्रा महाजन ने कांग्रेस को दी नसीहत

लेकिन सुमित्रा महाजन ने कांग्रेस को आत्मनिरीक्षण करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि ‘उन्होंने आज तक कुछ किया ही नहीं, इसीलिए ये स्थिति आ गई है। कांग्रेस को सोचना चाहिए कि ऐसी स्थिति क्यों आई है। मुझे तो दुख है..मैं चाहती हूं कि कोई न कोई ताकतवर प्रतिपक्ष सामने रहे तब लड़ाई अच्छी होती है। लेकिन उनकी ऐसी स्थिति क्यों हुई इसे लेकर एक बार शांति से बैठकर उन्हें आत्मनिरीक्षण करना चाहिए’। इसी के साथ उन्होंने अपील की कि भारत को विकास के राह पर ले जाने के लिए सकारात्मकता धारण करना चाहिए। इसीलिए हमें अच्छे लोग, अच्छी पार्टी को चुनना चाहिए। बाक़ी नकारात्मकता की तरफ़ ध्यान नहीं देना चाहिए।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews