लेडी चोरों का आतंक, देर रात बनाया वाहन को निशाना, घटना के सीसीटीवी वायरल

लेडी चोरों का आतंक, देर रात बनाया वाहन को निशाना, घटना के सीसीटीवी वायरल

इंदौर, आकाश धोलपुरे। अब तक आपने लेडी डॉन के बारे में सुना होगा लेकिन इंदौर में लेडी चोर (lady thieves) सक्रिय हो चुकीं हैं जो चंद पलों में वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देकर रफूचक्कर हो रही हैं । चोरी की वारदात का ताजा मामला इंदौर (Indore News) के हीरानगर थाना क्षेत्र के भोलेनाथ कालोनी का है। जहां चंद्रवंशीय धर्मशाला के करीब रहने वाले रवि कुमार प्रजापति के घर पर एक युवक युवती पहुंचे और चंद मिनटों में महिला चोर ने किसी प्रोफेशनल चोर की तरह वारदात को अंजाम देते हुए एक्टिवा चुरा ली मौके से भाग हुई खडी हुई। रविवार सोमवार की दरमियानी रात की घटना के बारे में रवि प्रजापति को सुबह पता चला तो फरियादी ने सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर मय सबूत पुलिस को सूचना दी।

ये भी पढ़ें – Women Safety: स्मार्ट सिटी की बसों में अब तैनात रहेंगी महिला कंडक्टर, सिंधिया ने की सेवा की शुरुआत

इधर, इस पूरे मामले के सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे जिसके बाद पुलिस (Indore Police) ने आखिरकार दो महिला चोर (चोरनियों) को एक साथ गिरफ्तार कर लिया और एक्टिवा भी जब्त कर ली। पुलिस युवतियों के पुरुष साथियों की तलाश कर ये पता लगा रही है कि आखिरकार गिरोह में कितने लोग शामिल है और अब तक कहाँ कहाँ इन लोगों  ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।

ये भी पढ़ें – सीएम शिवराज बोले-दोषी बख्शा नहीं जाएगा, अस्‍पतालो में फायर सेफ्टी ऑडिट के निर्देश

हालांकि जानकारी ये भी सामने आई है कि लेडी चोर सहित अन्य साथी नशे के आदि है जिसके बारे में पुख्ता जानकारी पुलिस पूछताछ के बाद ही सामने आ पाएगी।

[dgv_vimeo_video id=”643832466″]

[dgv_vimeo_video id=”643832230″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews