MP के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने किसको दी चेतावनी, देखें वीडियो

narottam mishra

इन्दौर, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आतंकी संगठनों को चेतावनी दी है कि वह किसी भी गतिविधि को करने से पहले अपना अंजाम सोच ले। देश में अब मोदी और शाह की सरकार है। नरोत्तम इंदौर दौरे पर पत्रकारों से बात कर रहे थे।

बीजेपी प्रवक्ता नूपुर शर्मा द्वारा की गई टिप्पणी के चलते आतंकी संगठन अलकायदा ने भारत में आतंकी गतिविधियां करने की चेतावनी दी है। आतंकियों पर नजर रखने वाली संस्था फ्लैश पॉइंट के संस्थापक इवैन कोलमैन ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि “अलकायदा ने कहा है कि भगवा आतंकी दिल्ली-मुंबई व गुजरात में अपने अंत का इंतजार करें। हम उनकी हत्या करेंगे जिन्होंने पैगंबर का अपमान किया।” पाकिस्तानी तालिबान के बाद अलकायदा धमकी देने वाला दूसरा संगठन है।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि अलकायदा हो या कोई और संगठन, उनका फायदा इसी में है कि वे कायदे में रहें। देश में अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार है और गृह मंत्री के रूप में अमित शाह बैठे हैं। देश में किसी भी तरह का आतंकवादी संगठन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मिश्रा अपने इंदौर दौरे के समय पत्रकारों से बात कर रहे थे।

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच नरोत्तम ने कहा है कि हम कोरोना को पैर पसारने नहीं देगे। स्थिति पर हम नियंत्रण रखे है। अमरकंटक में नक्सलियों के पैर पसारने के मामले पर नरोत्तम ने कहा कि कोई भी नक्सली संगठन इस तरह की कोशिश भी ना करें वरना बालाघाटर जैसा हश्र होगा।

[dgv_vimeo_video id=”718187363″]

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews