कोलकाता में निवेशकों से बोले सीएम डॉ मोहन यादव, “मध्य प्रदेश शांति का टापू, लोक हितैषी नीतियाँ, उद्योग व्यापार में मददगार”

सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा, ये बदलते दौर का भारत है, जो स्वामी विवेकानंद की भविष्यवाणी को सार्थक करते हुए विश्व में अपनी विशेष पहचान बना रहा है।
Kolkata Investor Meet CM Dr. Mohan Yadav

मध्य प्रदेश में निवेशकों को आमंत्रित करने के अभियान में लगे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज कोलकाता के दौरे पर हैं उन्होंने यहाँ  आयोजित Interactive Session on Investment Opportunities in Madhya Pradesh में सहभागिता कर प्रमुख निवेशकों व उद्योगपतियों से संवाद किया एवं उन्हें मध्य प्रदेश की उद्योग हितैषी नीतियों से अवगत कराते हुए निवेश के लिए आमंत्रित किया।

मोहन यादव ने कहा कि भारत ने जो राह बनाई है, वह न केवल भविष्य के प्रति आशावान दृष्टिकोण को दर्शाती है, बल्कि दुनिया में देश की सशक्त और भरोसेमंद नेतृत्व क्षमता को भी प्रदर्शित करती है, उन्होंने कहा मध्य प्रदेश के योग्य अफसरों ने अपनी पूरी बात रख दी है और फिर बंगाल के लोग तो दूर से ही पहचान लेते हैं कहाँ जाना है, उन्होंने कहा भारत अपने सोने की चिड़िया वाले स्वर्णिम काल की तरफ बढ़ रहा है और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में किसान से लेकर व्यापारी तक सबके हित सुरक्षित हैं।

MP में उद्योग लगाइए, बंगाल से कंट्रोल कीजिये 

मुख्यमंत्री ने कहा मध्य प्रदेश में सभी प्रकार के व्यापार व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए लोक हितैषी नीतियाँ जो व्यापारियों की सुविधा के लिए है उद्योगपतियों को सुगमता सरलता से व्यापार बढ़ाने की अनुमति देती है और सुशासन की तरफ भी ले जाती है, उन्होंने कहा मध्य प्रदेश तो शांति का टापू है यहाँ श्रमिकों की हड़ताल नहीं होती इसलिए ये  निश्चिंतता के साथ व्यापार  करने वाला राज्य है मध्य प्रदेश, सीएम ने कहा आप तो मध्य प्रदेश में उद्योग लगाइए और बंगाल में बैठे रहिये फैक्ट्री चलती रहेगी, यहीं से कंट्रोल कर सकते हैं।

सीएम ने की पीएम मित्रा पार्क की तारीफ  

मुख्यमंत्री ने कहा मध्य प्रदेश देश के मध्य में है  उत्तर, दक्षिण, पूर्व, पश्चिम सभी जगह की कनेक्टिविटी उपलब्ध है, यहाँ माइनिंग, स्वास्थ्य, शिक्षा से लेकर सभी सेक्टर में बहुत संभावनाएं हैं, मध्य प्रदेश का कॉटन शुद्ध और जैविक कॉटन है, मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री मोदी 17 सितम्बर को देश के पहले पीएम मित्रा पार्क का भूमिपूजन करने आ रहे हैं यहाँ हम प्लाट के पैसे नहीं ले रहे केवल डवलपमेंट के पैसे ले रहे हैं बिजली भी साढ़े चार रुपये यूनिट दे रहे हैं इसलिए आप आइये और मध्य प्रदेश में निवेश कीजिये।

यहाँ अवसरों की कोई कमी नहीं 

मैं आपको आमंत्रित करता हूँ, विकास की इस यात्रा का हिस्सा बनिए

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews